नागरिकता संशोधन बिल (सीएबी) को लेकर शिवसेना का स्टैंड लगातार बदलता नजर आ रहा है। मंगलवार को शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि जब तक बिल के बारे में सारी बातें साफ नहीं हो जाती वो आगे इस बिल पर केंद्र सरकार का समर्थन नहीं करेंगे।
उद्धव ठाकरे ने कहा, ‘जो कोई असहमत होता है, वह देहद्रोही होता है, यह (बीजेपी) उनका भ्रम है। यह एक भ्रम है कि केवल भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को देश की परवाह है. हमने नागरिकता संशोधन बिल को लेकर सुझाव दिया है।
नागरिकता विधेयक का समर्थन करना भारत की बुनियाद को नष्ट करने का प्रयास होगा : राहुल गांधी
हम चाहते हैं कि इसे राज्यसभा में गंभीर से लिया जाए। ये शरणार्थी कहां रहेंगे? किस राज्य में रहेंगे? यह सब स्पष्ट किया जाना चाहिए।
बता दें, लोकसभा में बिल के पास होने से पहले शिवसेना ने इसका विरोध किया था, फिर जब इस सदन में पेश किया गया तो शिवसेना के सांसदों ने इस बिल का समर्थन किया।


















