हिमाचल पेपर लीक के मामले में दो शख्स गिरफ्तार, सतर्कता विभाग कर रहा है और जांच - Punjab Kesari
Girl in a jacket

हिमाचल पेपर लीक के मामले में दो शख्स गिरफ्तार, सतर्कता विभाग कर रहा है और जांच

हमारे देश में आज कल पेपर लीक होना आम बात हो गई है लाखों बच्चे रात-दिन मेहनत करके

हमारे देश में आज कल पेपर लीक होना आम बात हो गई है लाखों बच्चे रात-दिन मेहनत करके पेपर की तैयारी करते है और जब पेपर लीक हो जाता है तो उनकी सारी मेहनत पानी में चली जाती है। ऐसी ही घटना हिमाचल प्रदेश से सामने आई है जहां कुछ दिन पहले पेपर लीक हुआ था। जिसके बाद सतर्कता विभाग ने जेओए आईटी का प्रश्न प्रत्र लीक के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनमें एचपीएसएससी की कर्मचारी और मुख्य आरोपी उमा आजाद का एक अन्य पुत्र शामिल है।
इस मामले में अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें से निखिल आजाद, नीरज, अजय शर्मा और तनु शर्मा न्यायिक हिरासत में हैं।पुलिस ने शुक्रवार देर रात नितिन आजाद और शशि पाल को गिरफ्तार कर लिया। नितिन और निखिल हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग (एचपीएसएससी) में एक वरिष्ठ सहायक और प्रश्न पत्र लीक मामले की मुख्य आरोपी उमा आजाद के बेटे हैं। शशि पाल एक दलाल संजीव का भाई है, जिसने आजाद और प्रश्न पत्र के संभावित खरीदारों के बीच बिचौलिये की भूमिका निभाई थी।
सतर्कता विभाग के एक अधिकारी, ने बताया
सतर्कता विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि पूछताछ के दौरान आजाद और संजीव के नाम सामने आने के बाद शुक्रवार देर रात दोनों को गिरफ्तार किया गया। विभाग ने परीक्षा से एक दिन पहले 24 दिसंबर को उमा आजाद सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया था। विभाग को सूचना मिली थी कि एक दलाल ने जेओए (आईटी) परीक्षा के लिए हल किए गए प्रश्न पत्र ढाई लाख रुपये में बेचने की पेशकश की थी। गिरफ्तारी के दौरान उमा आजाद के घर से हल किए गए प्रश्नपत्र, ढाई लाख रुपये नकदी, एक लैपटॉप और कुछ अन्य दस्तावेज बरामद किए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।