BJP नेता पर हमला करने के आरोप में दो लोगों को किया गिरफ्तार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

BJP नेता पर हमला करने के आरोप में दो लोगों को किया गिरफ्तार

NULL

पश्चिम बंगाल में बीजेपी प्रदेश इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष पर हमला करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पर लोगों के एक समूह ने कल हमला कर दिया था। लोगों का समूह दार्जिलिंग दौरे पर आए बीजेपी नेताओं को तत्काल इस क्षेत्र से जाने को कह रहा था। इससे पार्टी के बैठक स्थल पर अव्यवस्था फैल गई और बाद में कार्यक्रम को भी रद्द कर दिया गया।

दार्जिलिंग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, हमने दो लोगों को गिरफ्तार किया है और उनसे पूछताछ चल रही है। हम अन्य दोषियों को भी जल्द ही गिरफ्तार करेंगे। गोरखा जनमुक्ति मोर्चा के प्रमुख बिमल गुरऊंग ने अज्ञात स्थान से एक ऑडियो संदेश जारी करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं पर कल रात हुए इस हमले की निंदा की है।

गुरऊंग ने कहा कि इस हमले के पीछे जो भी है, उसे तत्काल गिरफ्तार किया जाना चाहिए। वास्तव में जो लोग गोरखालैंड को पृथक राज्य बनाने का विरोध कर रहे हैं, उन्होंने ही भाजपा प्रतिनिधिमंडल पर हमला किया है। हम इसकी आलोचना करते हैं।

इस बीच कुछ अज्ञात लोगों ने पाटलेबास की ओर जाने वाली एक सड़क पर गड्ढे खोद दिए। पुलिस को शक है कि पुलिसकर्मियों की गतिविधि में बाधा डालने के लिए ऐसा किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि पाटलेबास क्षेत्र में तीन स्थानों पर सड़क पर गड्ढे खोदे गए थे। हमारा मानना है कि इसके पीछे किसी का गलत इरादा था। हमने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर ली है।

बीजेपी समर्थकों और प्रदर्शनकारियों के बीच कल उस समय मारपीट हुई जब घोष एक प्रतिनिधिमंडल को लेकर बैठक स्थल पर पहुंचे थे। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा विजय सम्मेलन का आयोजन किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight + 7 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।