नशे में धुत कांग्रेस के दो विधायकों ने चलती ट्रेन में महिला से की बदसलूकी, रिपोर्ट दर्ज - Punjab Kesari
Girl in a jacket

नशे में धुत कांग्रेस के दो विधायकों ने चलती ट्रेन में महिला से की बदसलूकी, रिपोर्ट दर्ज

महिला अधिकारों को लेकर सड़को पर ढोंग पीटने वाली कांग्रेस महिला की मान मर्यादा को उछाल रही हैं।

महिला अधिकारों को लेकर सड़को पर ढोंग पीटने वाली कांग्रेस महिला की मान मर्यादा को उछाल रही हैं।  मध्यप्रदेश के दो कांग्रेस विधायकों ने नशे में धुत होकर चलती ट्रेन के बीच महिला के बदसलूकी, व उसको पकड़कर सीट से उठाया। महिला ने अपनी रिपोर्ट में बताया की दोनों विधायक नशे में धुत होकर गाली -गलौच दे रहे थे।  जिस कारण उसका बच्चा सो नहीं पा रहा था।  महिला की शिकायत पर रेलवे पुलिस ने कांग्रेस के दोनों विधायकों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली हैं ।  
रेवांचल एक्सप्रेस के  फर्स्ट क्लास कम्पार्टमेंट में यात्रा कर रही थी महिला
महिला ने अपनी रिपोर्ट में बताया की वह एक दिन पूर्व भोपाल से रीवा तक चलने वाली ट्रेन रीवांचल एक्सप्रेस में अपने सात माह के बच्चे के साथ सफर कर रही थी, लेकिन रात करीब 9 बजे दोनों कांग्रेस विधायक उनके पास की सीट पर खाना खाया ।  खाना खाने के दौरान दोनों विधायक नशे में धुत थे।  कांग्रेस के दोनों विधायकों ने बुरी तरह ट्रेन के डिब्बे में गाली गलौच कर रहे थे।  महिला दोनों पर बुरी नीयत से देखने का आरोप लगाया हैं।  
कुछ नहीं कर सकी रेलवे की पुलिस
महिला ने घटना क्रम की आपबीती सुनाई जिसमें महिला ने बताया कि महिला ने जब दोनों विधायकों से जोर से बात ना करने की अपील की तो वह दोनों महिला को गाली गलौच करने लगे।  इस घटना की जानकारी महिला ने अपने पति को दी, शिकायत के आधार पर सागर रेलवे पुलिस ने महिला की सीट बदल दी। महिला ने पुलिस दोनों विधायकों को उतारने के लिए लेकिन विधायकी के रौब को देखकर पुलिस कर्मी ऐसा करने में सक्षम नहीं रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।