शिवराज को ट्वीटर पर जान से मारने की धमकी देने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार, जमानत पर रिहा  - Punjab Kesari
Girl in a jacket

शिवराज को ट्वीटर पर जान से मारने की धमकी देने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार, जमानत पर रिहा 

जितेन्द्र ने ट्वीट किया था, ”मैं मुख्यमंत्री को जान से मार दूंगा, अगर वह सिवनी आये और मैं

मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में रहने वाले दो सगे भाइयों को पुलिस ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जान से मारने की धमकी देने के मामले में गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद दोनों को जमानत पर रिहा कर दिया गया है।

भोपाल पुलिस की साइबर शाखा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुदीप गोयंका ने बताया, ”हमने जितेन्द्र अर्जुनवार (32) और भरत अर्जुनवार (25) को भादवि और आईटी अधिनियम की सम्बद्ध धाराओं में गिरफ्तार किया। जितेन्द्र ने 5 अगस्त से 7 अगस्त के बीच पांच बार ट्वीट किया कि वह मुख्यमंत्री को जान से मार देगा।”

उन्होंने कहा कि भरत अपने भाई के लिये सिम लाया था और धमकी देने के लिये उसका ट्वीटर खाता शुरु किया। एएसपी ने बताया कि सोशल मीडिया का परीक्षण करने के दौरान हमें 7 अगस्त को यह ट्वीट मिला। इसमें जितेन्द्र ने ट्वीट किया था, ”मैं मुख्यमंत्री को जान से मार दूंगा, अगर वह सिवनी आये और मैं मजाक नहीं कर कर रहा हूं, सच बोल रहा हूं, मैं इस महीने मार दूंगा।”

मालूम हो कि जितेन्द्र मई में ही पाकिस्तान से वापस सिवनी जिले में अपने घर वापस आया है। जितेन्द्र अनजाने में सीमा पार कर पाकिस्तान चला गया था। मुख्यमंत्री चौहान अपनी जनआशीर्वाद यात्रा के तहत सिवनी जिले में आये थे। प्रदेश में कुछ माह बाद ही विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं।

अपनी विदाई यात्रा पर हैं शिवराज : ज्योतिरादित्य सिंधिया

एएसपी ने बताया कि दोनों भाइयों को जमानती धाराओं में गिरफ्तार किया गया। दोनों को सिवनी से भोपाल लाया गया और विस्तृत पूछताछ के बाद दोनों को जमानत पर रिहा कर दिया गया है। उन्होंने कहा, ”जितेन्द्र ने कुछ व्यक्तिगत कारणों या शायद प्रसिद्धि पाने के लिये यह धमकी भर ट्वीट किया था। इस धमकी के पीछे किसी संगठन का हाथ नहीं पाया गया है।”

सूत्रों के मुताबिक जितेन्द्र को हिपबोन में सिकल सेल एनीमिया नामक बीमारी है और इसकी वजह से वह बिना सहारे के चल नहीं पाता है। जब वह पाकिस्तान से सिवनी वापस आया तो प्रदेश सरकार ने बीमारी के इलाज के लिये उसकी सहायता करने का वादा किया था, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। इसकी वजह से वह सरकार और मुख्यमंत्री से नाराज था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।