महाराष्ट्र में नाबालिग लड़की के बलात्कार के आरोप में दो भाई गिरफ्तार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

महाराष्ट्र में नाबालिग लड़की के बलात्कार के आरोप में दो भाई गिरफ्तार

महाराष्ट्र के नागपुर जिले में बीते एक महीने में 14 वर्षीय एक लड़की से कई मौकों पर दुष्कर्म

महाराष्ट्र के नागपुर जिले में बीते एक महीने में 14 वर्षीय एक लड़की से कई मौकों पर दुष्कर्म करने के आरोप में दो भाइयों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि आकाश संजय कारेमोर (27) पिछले महीने लड़की को शादी का झांसा देकर गंगापुर टकलघाट गांव ले गया था जहां उसने लड़की का बलात्कार किया। 
एमआईडीसी बूटीबोरी पुलिस थाने के अधिकारियों ने बताया कि बाद में आरोपी का भाई शुभम संजय कारेमोर (21) भी गांव पहुंच गया जहां उसने भी कथित तौर पर नाबालिग से बलात्कार किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों ने लड़की को गांव में अपने मामा के घर यह कहकर रखा कि लड़की अनाथ है। 

‘तालिबान को पनाह देना बंद करे पाक तो अफगानिस्तान में कुछ हफ्तों में खत्म हो जाए युद्ध’

लड़की के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। लड़की उन्हें गंगापुर टकलघाट गांव में मिली। पुलिस के मुताबिक लड़की के माता-पिता में तलाक हो चुका है और उसकी मां यहां तेंभरी गांव में रहकर मजदूरी करती है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और पोक्सो अधिनियम की संबद्ध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 1 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।