ओडिशा में कांग्रेस उम्मीदवार की हत्या के मामले में दो गिरफ्तार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

ओडिशा में कांग्रेस उम्मीदवार की हत्या के मामले में दो गिरफ्तार

प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था और उनके खिलाफ लुकआउट

ओडिशा के गंजाम जिले में कांग्रेस उम्मीदवार की हत्या के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अस्का विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार मनोज जेना को मतगणना से एक दिन पहले 22 मई को गोली मार दी गई थी। घायल जेना की 24 मई को मौत हो गयी थी। चुनाव परिणाम के मुताबिक जेना विधानसभा चुनाव भी नहीं जीत सके। हत्या के संबंध में शुक्रवार देर रात दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
 पुलिस ने शनिवार को बताया कि गोपनीय सूचना मिलने पर गोलंथारा क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई। पुलिस को देखने के बाद दो लोगों ने गोलीबारी शुरू कर दी और भागने की कोशिश की। ब्रह्मपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार राउत्रे ने बताया कि पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और दो लोगों को पकड़ लिया। 
उन्होंने बताया कि इस दौरान तीन अन्य लोग भागने में सफल रहे। पुलिस अधिकारी ने कहा कि मुठभेड़ में दो आरोपी और दो पुलिसवाले घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायल पुलिसकर्मियों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। राउत्रे ने कहा कि घटनास्थल से दो देसी पिस्तौल, तीन कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई। मृत कांग्रेस नेता के परिवार द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था और उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।