जंगल में दो हाथियों के बीच हुए संघर्ष में घायल हुआ टस्कर हाथी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

जंगल में दो हाथियों के बीच हुए संघर्ष में घायल हुआ टस्कर हाथी

हरिद्वार टिबड़ी बाईपास मार्ग पर घायल टस्कर हाथी के आने से हड़कंप मच गया है। घायल हाथी घंटों

हरिद्वार, संजय (पंजाब केसरी)ः हरिद्वार टिबड़ी बाईपास मार्ग पर घायल टस्कर हाथी के आने से हड़कंप मच गया है। घायल हाथी घंटों तक वन विभाग और राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क प्रशासन के अधिकारियों के लिए आफत बना रहा। सूचना मिलते ही वन विभाग और राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। जंगल में दो हाथियों के बीच संघर्ष के कारण टस्कर हाथी घायल हो गया। पार्क के उप निदेशक कहकशा नसीम के अनुसार घायल टस्कर हाथी को जंगल में उपचार दिया जाएगा। जरूरत पड़ने पर आदेशों के अनुसार हाथी को ट्रेंकुलाइज किया जाएगा।
रविवार को बिलकेश्वर कालोनी के निकट मुख्य मार्ग पर हाथी आ धमका। मार्ग पर खड़े घायल हाथी को देखने लिए सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वन कर्मियों ने पहले तो हाथी को वापस जंगल में भगाने का प्रयास किया। लेकिन घायल होने के कारण हाथी एक स्थान पर खड़ा रहा। हालांकि भीड़ को देखकर घायल टस्कर हाथी पहाड़ी पर चढ़कर फिर एक जगह खड़ा हो गया है। जिसके बाद वन विभाग और रिजर्व पार्क प्रशासन की टीम ने लोगों को मौके से हटाया। साथ ही घटना की जानकारी रिजर्व पार्क और वन विभाग के आला अधिकारियों को दी। इसके बाद देहरादून से चिकित्सकों की एक टीम को हरिद्वार बुलाया गया है, ताकि इस बात का पता लगाया जा सके कि हाथी को कितनी चोट है और उसे कैसे ठीक किया जा सकता है। वन विभाग और पार्क प्रशासन हाथी को ट्रेंकुलाइज करने की तैयारी में है। हाथी को ट्रैकुलाइज करने के बाद इसे सेंटर ले जाया जाएगा जहां इसका इलाज होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 + 5 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।