यौन उत्पीड़न के आरोप में TRS सांसद का बेटा गिरफ्तार : पुलिस  - Punjab Kesari
Girl in a jacket

यौन उत्पीड़न के आरोप में TRS सांसद का बेटा गिरफ्तार : पुलिस 

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद संजय को एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे

हैदराबाद : राज्य में सत्तारूढ़ टीआरएस के सांसद डी श्रीनिवास के बेटे संजय को 12 छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। हाई कोर्ट ने संजय की अग्रिम जमानत याचिका हाल ही में खारिज कर दी थी। इसके बाद सांसद पुत्र निजामाबाद के सहायक पुलिस आयुक्त एम सुदर्शन के समक्ष उपस्थित हुआ, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद संजय को एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे 24 अगस्त तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया। सुदर्शन ने बताया, ”संजय पर 12 लड़कियों के यौन उत्पीड़न और कॉलेज परिसर एवं अन्य स्थानों पर अश्लील व्यवहार करने का आरोप है।”

पुलिस को जज बनने की जरूरत नहीं : राजनाथ सिंह

इस महीने की शुरुआत में निजामाबाद में आरोपी द्वारा संचालित एक कॉलेज की बीएससी की 12 छात्राओं ने राज्य के गृह मंत्री नयनी नरसिंह रेड्डी के समक्ष शिकायत दर्ज कराते हुए संजय पर उत्पीड़न और दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था।

पुलिस ने कहा कि शिकायत के बाद संजय के खिलाफ आईपीसी की संबद्ध धाराओं में मामला दर्ज किया गया। इसके बाद संजय फरार हो गया और उसने अग्रिम जमानत याचिका दायर की, जिसे उच्च न्यायालय ने खारिज कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।