त्रिवेंद्र सिंह रावत लोकसभा चुनाव प्रचार के लिये राजस्थान रवाना - Punjab Kesari
Girl in a jacket

त्रिवेंद्र सिंह रावत लोकसभा चुनाव प्रचार के लिये राजस्थान रवाना

पश्चिम बंगाल रवाना होंगे उन्होंने बताया कि शीघ, ही हिमाचल प्रदेश और दिल्ली सहित अन्य राज्यों के लिए

लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत शुक्रवार को राजस्थान के लिए रवाना हो गए। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार के लिये राज्य से कई विधायक और पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ। देवेंद, भसीन ने बताया कि श्री रावत आज लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए अपने दो दिवसीय दौरे पर राजस्थान रवाना हो गए। वह जयपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

इसके अतिरिक्त पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा और उनके विधायक पुत्र सौरभ बहुगुणा इलाहाबाद लोकसभा क्षेत्र में प्रचार के लिए रवाना हुए।

 उन्होंने बताया कि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बिशन सिंह चुफाल रामपुर एवं विधायक पुष्कर सिंह धामी, जीआईजी ग्रेग मैन, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी ओपी जमदग्नि तथा दिलवर सिंह रावत लखनऊ लोकसभा क्षेत्र जा रहे हैं, जबकि विधायक राजेश शुक्ला देवरिया लोकसभा क्षेत्र में प्रचार करेंगे। हल्द्वानी के मेयर डॉ। जोगेंद, पाल सिंह रौतेला और कुमायूँ मीडिया प्रभारी तरुण बंसल शनिवार को पश्चिम बंगाल रवाना होंगे उन्होंने बताया कि शीघ, ही हिमाचल प्रदेश और दिल्ली सहित अन्य राज्यों के लिए राज्य से भाजपा नेता चुनाव प्रचार के लिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।