त्रिपुरा चुनाव: CM साहा बोले- राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति काफी अच्छी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

त्रिपुरा चुनाव: CM साहा बोले- राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति काफी अच्छी

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने शनिवार को दावा किया कि इस साल चुनाव के लिए तैयार त्रिपुरा

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने शनिवार को दावा किया कि इस साल चुनाव के लिए तैयार त्रिपुरा में ‘फील गुड’ की स्थिति है और राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति ‘क्वाइट गुड’ (काफी अच्छी) है। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि 2018 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सत्ता में आने के बाद से त्रिपुरा में बलात्कार, आगजनी, हत्या के मामलों में भारी गिरावट आई है और कोई राजनीतिक हिंसा नहीं हुई है। उनाकोटि जिले के कुमारघाट में जन विश्वास रैली (रथ यात्रा) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किये जाने से संबंधित एक कार्यक्रम में साहा ने कहा, ‘‘राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की रिपोर्ट के अनुसार चारों तरफ ‘फील गुड’ की स्थिति है और कानून व्यवस्था की स्थिति अच्छी है। अन्य राज्यों की तुलना में यहां की कानून व्यवस्था काफी अच्छी है।’’
उत्तरी त्रिपुरा के धर्मनगर से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई जन विश्वास रैली शनिवार को कुमारघाट पहुंची। साहा ने कहा, विपक्षी दल परेशानी पैदा कर रहे हैं… लेकिन राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति काफी अच्छी है और पुलिस किसी भी तरह के अपराध को कतई बर्दाश्त नहीं करती है। एनसीआरबी के आंकड़े बताते हैं कि अन्य राज्यों की तुलना में त्रिपुरा में स्थिति अच्छी है। त्रिपुरा विधानसभा में विपक्ष के नेता माणिक सरकार ने शुक्रवार को राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने का आरोप लगाया था।
देश को सशक्त बनाने के लिए भाजपा सरकार की अनिवार्यता का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के लोगों को नरेंद्र मोदी जैसे नेता पर गर्व करना चाहिए, जो विकास पथ पर देश का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने कहा, बिना किसी मांग या आंदोलन के मोदी जी ने अगरतला के रास्ते धर्मनगर से सबरूम तक बड़ी लाइन (ब्रॉड गेज) रेल सुविधा उपलब्ध कराई है। अगरतला रेलवे स्टेशन से 11 एक्सप्रेस ट्रेन जुड़ी हैं। इसके अलावा, भारत-बांग्लादेश रेलवे लिंक को लेकर भी प्रगति हो रही है। साहा ने विपक्षी दलों – माकपा, कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस का अब भी समर्थन कर रहे लोगों से अपील की कि वे राज्य को ‘आत्मनिर्भर’ और सशक्त बनाने के लिए भाजपा में शामिल हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − eleven =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।