त्रिपुरा कांग्रेस ने चुनाव के बाद हिंसा पीड़ितं के लिए राहत कोष खोला - Punjab Kesari
Girl in a jacket

त्रिपुरा कांग्रेस ने चुनाव के बाद हिंसा पीड़ितं के लिए राहत कोष खोला

त्रिपुरा प्रदेश कांग्रेस समिति अध्यक्ष एवं शाही वंशज प्रद्योत किशोर देव बर्मन ने चुनाव के बाद हुई हिंसा

अगतरतला : त्रिपुरा प्रदेश कांग्रेस समिति अध्यक्ष एवं शाही वंशज प्रद्योत किशोर देव बर्मन ने चुनाव के बाद हुई हिंसा से प्रभावित पीड़तिं की मदद के लिए पार्टी राहत कोष से 10 लाख रुपये दान स्वरूप दिये। श्री बर्मन ने कहा कि पार्टी ने राज्य के विभिन्ना थानों में हिंसा पीड़ित की और से दर्ज की गयी प्राथमिकी (FIR ) के लिए राज्य मुख्यालय में प्राथमिकी की प्रतियों प्राप्त करने के लिए प्रकोष्ठ खोला है और कांग्रेस उच्चतम न्यायालय में प्रत्येक परिवारों को सहायता राशि दिलाने मांग करेगी। राज्य नागरिकों के संवैधानिक अधिकार की रक्षा करने में विफल रही है। 
श्री बर्मन ने कहा, ‘‘इक्कीसवी शताब्दी में मानव समाज में इस तरह की क्रूर कृत्य में कोई नहीं सोच सकता जहां राजनीतिक मतभेद के चलते नागरिकों पर इस तरह के हमले किये जाते हैं। भारत एक बहुदलीय लोकतांत्रिक देश है जो मतदाताओं को अपनी पसंद को अलग तरीके से रखने के लिए सुनिश्चित करता है, लेकिन पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा में हर चुनाव के बाद पार्टी के समर्थकों को हिंसा का सामना करना पड़ा और सरकार ने इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया।’’ उन्होंने कहा चुनावी परिणाम की घोषणा के बाद अभी तक हिंसा में कम से कम तीन भारतीय जनता पार्टी समर्थकों की हत्या की गयी और लगभग 200 लोग घायल हो गये हैं।
चुनाव के दौरान राजनीतिक हिंसा में 100 से अधिक लोग घायल हुए है लेकिन उनमें से कोई भी किसी भी दल का शीर्ष नेता नहीं हैं और पीड़तिं में आम आदमी ही हमेशा पिसता है। श्री बर्मन ने कहा चुनाव संबंधी हिंसा में सैकड़ घरों और दुकानों को नुकसान पहुंचाया जाता है और इसमें पुलिस की भूमिका संतोषजनक नहीं होती। उन्होंने कहा राज्य सरकार को अपराधियों के राजनीतिक संबंध पर विचार किए बिना हर घटना के खिलाफ कड़ कार्रवाई करनी चाहिए और साथ ही सरकार को पीड़तिं के लिए उचित सहायता राशि की घोषणा करनी चाहिए।
 उन्होंने लोगों से चुनाव के बाद हिंसा में पीड़तिं के लिए कांग्रेस राहत कोष में धन दान करने का आग्रह किया। प्रदेश कांग्रेस समिति के उपाध्यक्ष पीजुश विश्वास ने पीड़ित लिए एक लाख रुपये और कई अन्य लोगों ने भी सहायता राशि के रूप में कांग्रेस राहत कोष में दान दिये और दो दिनों में कोष में 15 लाख की वृद्धि हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।