तृणमूल कांग्रेस ने रविवार को भाजपा पर आरोप लगाया कि राजनीतिक प्रचार वीडियो में 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों का इस्तेमाल कर उसने चुनाव आयोग के नियमों का उल्लंघन किया है। तृणमूल के राष्ट्रीय प्रवक्ता डेरेक ओ ब्रायन ने ट्वीट किया, ”डिस्लेक्सिया के पीड़ित बच्चों के प्रति असंवेदनशील होने के बाद भाजपा ने एक बार फिर वही किया। राजनीतिक प्रचार की म्यूजिक वीडियो में 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों का इस्तेमाल। चुनाव आयोग के नियमों का उल्लंघन। भारत को धोखा देना, वोट के लिए कितने उतावले हैं?”
After being insensitive to children with dyslexia, Modi and the BJP do it again! Children under 14 being used in political promo music video. Breaking EC rules. Shameless. #CheatIndia So desperate for votes ? pic.twitter.com/yCMFPC3ypv
— Derek O’Brien | ডেরেক ও’ব্রায়েন (@derekobrienmp) March 17, 2019
प्रधानमंत्री ने शनिवार को अपने समर्थकों से ”मैं भी चौकीदार” का संकल्प लेने को कहा था। उन्होंने कहा था कि भ्रष्टाचार और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ लड़ाई में वह अकेले नहीं है।
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया था, ”आपका चौकीदार मजबूती से खड़ा है और देश की सेवा कर रहा है, लेकिन मैं अकेला नहीं हूं। भ्रष्टाचार, गंदगी, सामाजिक बुराई के खिलाफ लड़ने वाला हर व्यक्ति चौकीदार है। भारत के विकास के लिए कड़ी मेहनत करने वाला हर व्यक्ति चौकीदार है। आज हर भारतीय कह रहा है ‘मैं भी चौकीदार’।” उन्होंने इस संदेश के प्रचार के लिए तीन मिनट का एक वीडियो भी जारी किया था।