देशभक्ति की भावना का कार्यक्रम है हर घर तिरंगा: आदेश चौहान - Punjab Kesari
Girl in a jacket

देशभक्ति की भावना का कार्यक्रम है हर घर तिरंगा: आदेश चौहान

आज भाजपा शिवालिक नगर मंडल के सामुदायिक केंद्र फेस वन पर हर घर तिरंगा अभियान के निमित्त झंडा

हरिद्वार, संजय चौहान (पंजाब केसरी) आज भाजपा शिवालिक नगर मंडल के सामुदायिक केंद्र फेस वन पर हर घर तिरंगा अभियान के निमित्त झंडा विक्रय केंद्र का उद्घाटन रानीपुर विधायक आदेश चौहान एवं भाजपा जिला अध्यक्ष डा. जयपाल चौहान ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक आदेश चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान संचालित हो रहा है। यह देश के हर नागरिक की देशभक्ति की भावना का कार्यक्रम है इस जन आंदोलन में सभी की भागीदारी जरूरी है।भारत की आजादी के लिए जिन वीर सेनानियों ने अपना सर्वस्व अर्पित किया उन्हें आने वाली पीढ़ियों तक हर देशवासी के दिलों में जिंदा रखना है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में नई कार्य संस्कृति आई है। जिलाध्यक्ष डा. जयपाल चौहान ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान में किसी भी आम जनता को राष्ट्रीय ध्वज की कोई कमी ना हो इसके लिए पार्टी की ओर से झंडा विक्रय केंद्र बनाए गए हैं आजादी के अमृत महोत्सव में देश वीर बलिदानियों का स्मरण कर रहा है। उन्होंने सभी से अपने अपने घरों में तिरंगा फहराने का अनुरोध किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष डा. अमरीश शर्मा, उपाध्यक्ष अतुल वशिष्ठ, महामंत्री राधेश्याम पाल, मंत्री वीरेंद्र अवस्थी, मंजू नौटियाल, नेत्रपाल संदीप राठी, गौरव पुंडीर, गगन उपाध्याय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 
टिहरी विस्थापित कॉलोनी में लोगों को तिरंगे भेंट किए
आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने टिहरी विस्थापित कॉलोनी में हर घर तिरंगा अभियान के तहत क्षेत्रवासियों को तिरंगा भेंट किया। शर्मा ने कहा कि सभी अपने घरों में तिरंगा अवश्य लगाएं। आजादी के अमृत महोत्सव एक उत्सव की तरह मनाएं।
उन्होंने कहा कि तिरंगा उपलब्ध कराने के कार्यक्रम लगातार नगर पालिका क्षेत्र में चलाए जा रहे हैं। इस अवसर पर सभासद मोनिका शर्मा, अरुणा देवी, रीना तोमर, कैलाश भंडारी, ऋतु ठाकुर, अंशुल शर्मा, अमित भट्ट, रितेश गौड़, रीता चमोली, मनु रावत, नवीन भट्ट, नितिन सिंह, पंकज शर्मा, खेमचंद, अंजु, मधु शर्मा, प्रमोद डोभाल, विवेक, राजकुमार, श्रीनाथ यादव, प्रेम सिंह नेगी, हिम्मत सिंह नेगी, विमला, कविता, प्रह्लाद, अनिल गुप्ता, वकील सिंह, श्रीराम पुरी, एके मिश्रा, काम सिंह, बबीता, प्रदीप, जसवंत बिष्ट, आरपी यादव, बलबीर नेगी, रमेश, सुरेश चोधरी, राजीव पंवार,आर एस त्यागी, कुंवर सिंह गुसाईं, गोपाल मिश्रा, आर एस चौबे, हीरालाल, हरपाल सिंह, रामचंद्र प्रसाद, संगीता आदि शामिल रहे। कार्यक्रम का रिबन काटकर उद्घाटन करते हुए विधायक आदेश चौहान। (छायाः पंजाब केसरी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।