पर्यावरण की रक्षा करनी है तो आदिवासियों को बचाना होगा: Hemant Soren - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पर्यावरण की रक्षा करनी है तो आदिवासियों को बचाना होगा: Hemant Soren

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत ने मंगलवार को कहा कि जनजातीय समुदाय एक स्वाभिमानी समुदाय है, जिसे कोई झुका

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत ने मंगलवार को कहा कि जनजातीय समुदाय एक स्वाभिमानी समुदाय है, जिसे कोई झुका नहीं सकता, कोई डरा नहीं सकता और न ही कोई हरा सकता है।
जनजातीय महोत्सव को संबोधित करते हुए सोरेन कहा –
उन्होंने कहा, ‘‘पर्यावरण की रक्षा करनी है, तो आदिवासियों को बचाना होगा, जल, जंगल, जीव-जंतु सभी अपने आप बच जाएंगे।’’ सोरेन ने रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित झारखंड जनजातीय महोत्सव-2022 को संबोधित करते हुए कहा, जानवर बचाओ, जंगल बचाओ सब बोलते हैं पर आदिवासी बचाओ कोई नहीं बोलता। अगर आदिवासी को बचाएंगे तो जंगल जीव-जंतु सब बच जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘आज आदिवासी समाज के समक्ष अपनी पहचान को लेकर संकट खड़ा हो गया है। क्या यह दुर्भाग्य नहीं है कि जिस अलग भाषा संस्कृति-धर्म के कारण हमें आदिवासी माना गया उसी विविधता को आज के नीति निर्माता मानने के लिए तैयार नहीं हैं?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 3 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।