रांची में दर्दनाक हादसा , कुआं धंसने से 5 लोगों की मौत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

रांची में दर्दनाक हादसा , कुआं धंसने से 5 लोगों की मौत

ये मामला झारखण्ड के रांची जिले के मुरी ओपी क्षेत्र के पिस्का गांव का है जहां कुआं धंसने

ये मामला झारखण्ड के रांची जिले के मुरी ओपी क्षेत्र के पिस्का गांव का है जहां कुआं धंसने से 5 लोगों की मौत हो गई है। घटना गुरुवार शाम की बताई जा रही है।  फिलहाल एक शव को बाहर निकाला गया है। खबरों के अनुसार , कुएं में एक बैल गिर गया था, जिसे निकालने के लिए 4 लोग कुआं में उतर गए। अन्य चार लोग कुआं के ऊपर थे, उसी समय कुआं धंस गया।
बता दे कि ये सारे लोग बैल को बाहर निकालने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान अचनाक आसपास की मिट्टी अचानक धंस गई। जिससे सात लोग मिट्टी में दब गए। 2 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया, जबकि 5 लोगों की मौत हो गई।
मौके पर पुलिस अधिकारी के साथ स्थानीय विधायक और आजसू प्रमुख सुदेश महतो भी पहुंच गए। 
सिल्ली थाना प्रभारी आकाश दीप ने बताया कि 7 लोग मिट्टी में दब गए थे, जिनमें से 2 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया, जबकि 5 लोगों की मौत हो गई है। फिलहाल एक शव निकाल लिया गया है, बाकी शवों निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।