आज आप प्रधानमंत्री से सवाल नहीं कर सकते हैं : भूपेश बघेल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आज आप प्रधानमंत्री से सवाल नहीं कर सकते हैं : भूपेश बघेल

विभाजन और विभाजन की पृ​ष्ठभूमि क्या थी उस पर आज बहस की जरूरत नहीं है। मगर कम ज्ञान

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को कहा कि प्रजातंत्र में जनता का सबसे बड़ा हथियार सवाल पूछना है और देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू इसके समर्थक थे लेकिन आज आप प्रधानमंत्री से सवाल नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री से आप सवाल नहीं कर सकते हैं। आज नेहरू के भारत को बदलने की कोशिश की जा रही है। 
बघेल ने कहा है कि हिंदू महासभा के नेता विनायक दामोदर सावरकर ने देश के विभाजन का बीजारोपण का कार्य किया था जिसे मोहम्मद अली जिन्ना ने साकार किया था। उन्होंने सोमवार को नेहरू की 55वीं पुण्यतिथि के अवसर पर राजीव भवन में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सावरकर ने जो हिन्दू सभा के नेता थे, उन्होंने विभाजन के बीजारोपण का कार्य किया था जिसे साकार जिन्ना ने किया। 
कार्यक्रम के बाद बघेल ने संवाददाताओं से कहा कि यह ऐतिहासिक तथ्य है कि हिंदू महासभा में सावरकर ने प्रस्ताव रखा था कि हिंदुस्तान आजाद हो तो दो राष्ट्र के रूप में हो। धार्मिक आधार पर उन्होंने दो राष्ट्र की मांग रखी और जिन्ना ने उसे क्रियान्वित किया। यह ऐतिहासिक तथ्य है और इसे कोई झुठला नहीं सकता।
रा​जीव भवन में कार्यक्रम के दौरान बघेल ने कहा कि आज का भारत नेहरू की देन है। नेहरू जी को बहुत से लोग जानते है पर उनको पढ़ने वाले कुछ लोग भी यहां बैठे हैं। उनकी एक प्रसिद्ध पुस्तक ‘भारत एक खोज’ को जब हम पढ़ते है तो चकित हो जाते है, क्योंकि उनकी किताब में इतिहास भूगोल कला संस्कृति की जानकारी भी मिलती है।
  बघेल ने कहा कि नेहरू जी ने लिखा था कट्टरता कैसी भी हो देश और समाज के लिए नुकसानदायक है। उन्हें जैसे ही देश के निर्माण की जिम्मेदारी मिली उन्होंने एम्स, परमाणु कार्यक्रम, अंतरिक्ष कार्यक्रम की शुरुआत की थी। इस बीच बघेल के बयान को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने बघेल को इतिहास पढ़ने की सलाह दी है।
सिंह ने कहा है कि उन्हें (भूपेश बघेल को) इतिहास को फिर से पढ़ना चाहिए, उसको फिर से समझना चाहिए। इतिहास की समझ होनी चाहिए। विभाजन और विभाजन की पृ​ष्ठभूमि क्या थी उस पर आज बहस की जरूरत नहीं है। मगर कम ज्ञान में ज्यादा बात बोलना ठीक नहीं होता है। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने नौ सीटों पर तथा कांग्रेस ने दो सीटों पर जीत ​हासिल की है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।