Today's Weather Update : कई राज्यों में बदला मौसम का मिजाज, अलगे 2 दिनों तक बारिश से राहत नहीं - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Today’s Weather Update : कई राज्यों में बदला मौसम का मिजाज, अलगे 2 दिनों तक बारिश से राहत नहीं

देश के कई राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी है। अक्टूबर के महीने में मानसून की विदाई के

देश के कई राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी है। अक्टूबर के महीने में मानसून की विदाई के बाद भी कई राज्यों में बारिश लगातार हो रही है। पहाड़ी राज्यों में सीजन की पहली बर्फबारी भी हो चुकी है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के बाद तापमान में गिरावट होने के साथ ही ठंड का अहसास होने लगा है। इसके साथ ही मैदानी इलाकों की बात करे तो मुंबई , यूपी, बिहार जैसे कई अन्य राज्यों में भी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर भारत के राज्यों में अगले दिनों तक बारिश पूर्वानुमान जताया है। 
मुंबई में हो रही बारिश मुसीबत का खतरा 
दरअसल, आपको बता दें कि अक्टूबर के महीने में बारिश होने के दो कारण बताए जा रहे है, एक तो बंगाल की खाड़ी में कम दबाव पैदा हुआ है। दूसरा ये कि मानसून की वापसी देर में हुई है। मुंबई में 13 अक्टूबर के बाद मानसून लौटने की उम्मीद है, और तब तक मुंबई में हो रही बारिश मुसीबत का खतरा बना हुआ है।बता दें कि इस साल मुंबई में मानसून कुछ ज्यादा ही मेहरबान रहा है। जून के महीने से लेकर सितंबर तक करीब 1220 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। जो कि सामान्य से 23प्रतिशत अधिक है।  
पहाड़ी इलाकों में होने लगा ठंड का अहसास
पहाड़ी इलाकों की बात करें तो उत्तराखंड के राज्य में पहला हफ्ता बर्फबारी के बीच गुजर रहा है।पिथौरागढ़ जिले के ऊंचाई वाले इलाकों से लेकर चमोली तक बारिश के साथ- साथ बर्फबारी हो रही है। हेमकुंड साहिब में तो कपाट बंद होने से पहले ही बर्फबारी और बारिश की दोहरी मार पड़ने लगी है।   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।