MP में आज है दीपावली जैसा वातावरण, 'लाड़ली बहनों’ के खाते में एक जाएंगे हजार रुपए प्रति माह : भाजपा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

MP में आज है दीपावली जैसा वातावरण, ‘लाड़ली बहनों’ के खाते में एक जाएंगे हजार रुपए प्रति माह : भाजपा

मध्यप्रदेश में आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना’योजना के तहत प्रदेश की सवा करोड़ महिलाओं के

मध्यप्रदेश में आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना’योजना के तहत प्रदेश की सवा करोड़ महिलाओं के खाते में एक हजार रुपए डाले जाने के पूर्व भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष और लोकसभा सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रदेश में आज दीपावली जैसा वातावरण है।
पूरे देश-प्रदेश में भाजपा घर-घर जाने में जुटी
श्री शर्मा ने अपने बयान में कहा कि आज एक करोड़ 25 लाख बहनों के खाते में 1 हज़र रुपये डाले जाएंगे। मध्यप्रदेश में आज दीवाली जैसा उत्सव है। उन्होंने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद, मोदी के नेतृत्व में नौ वर्ष में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को लेकर जो काम हुए हैं। उन्हें लेकर पूरे देश-प्रदेश में भाजपा घर-घर जाने में जुटी है।
मुख्यमंत्री चौहान का किया आभार प्रकट 
श्री शर्मा ने कहा कि आज प्रदेश के लिए ऐतिहासिक दिन है। मध्यप्रदेश की लाड़ली बहना योजना प्रदेश की महिलाओं के सशक्तिकरण में प्रभावी कदम उठाया है। सवा करोड़ महिलाओं के खाते में एक-एक हजार रु। जाएगा। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री चौहान का आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।