खटीमा को केन्द्रीय विद्यालय की सौगात - Punjab Kesari
Girl in a jacket

खटीमा को केन्द्रीय विद्यालय की सौगात

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने खटीमा व नानकमत्ता विधानसभा क्षेत्र के 63 योजनाओं का लोकपर्ण व 3 पूलों का

खटीमा : मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने खटीमा में एकलव्य, केन्द्रीय विद्यालय व ट्रांजिट हास्टल का भूमिपूजन कर शिलांयास किया। तराई बीज निगम के परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कृषि फार्म में एकलव्य, केन्द्रीय विद्यालय व ट्रांजिट हास्टल का भूमिपूजन कर शिलान्यास किया। उसके उपरांत मुख्यमंत्री ने खटीमा व नानकमत्ता विधानसभा क्षेत्र के 63 योजनाओं का लोकपर्ण व 3 पूलों का शिलान्यास व एक पूल का लोकापर्ण किया।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर मुख्यमंत्री रावत, सासंद कोश्यारी व विधायक पुष्कर सिंह धामी का स्वागत किया। मुख्यमंत्री रावत ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2022 तक नये भारत के निर्माण की घोषणा की है और साथ ही आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर देश में डायमंड जुबली का वर्ष होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने गरीबी से मुक्त भारत का सपना देखा है तथा 2022 तक देश के हर गरीब के पास पक्का मकान, बिजली, पानी, ष्षौचालय सहित अन्य मूलभूत सुविधा का लाभ देना है।

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार 9 करोड़ लोगों को उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन दे चुकी है। रावत ने कहा कि केन्द्र सरकार ने किसानों को 6 हजार रुपए किसान सम्मान निधि सालान दे रही है और श्रमयोगी योजना के तहत असंगठित मजदूर वर्ग के लिए पेंशन योजना लागू की। कार्यक्रम को सांसद भगत सिंह कोश्यारी, विधायक पुष्कर सिंह धामी, विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने भी सम्बोधित किया।

कार्यक्रम डॉ. देव सिंह राणा ने मुख्यमंत्री के सम्मान में थारू समुदाय की ओर स्वरचित कविता सुनाई। इस अवसर पर हिमांशु बिष्ट, संतोष अग्रवाल, नंदन सिंह, राजपाल सिंह, भैरव दत्त पाण्डेय, विश्वजीत मित्तल, गोपाल बोरा, गणेष ठकुराठी, कैलाश मनराल, रमेश जोषी, भुवन जोशी, बलदेव सिंह, गम्भीर सिंह धामी, देवेन्द्र चन्द, गणेश जोशी, जगदीश पाण्डेय, अमित पाण्डेय, गोपाल सिंह राणा चांदा, सतीश गोयल, चन्दु मुडेला, सतीश भट्ट आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

(राजेश छाबड़ा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।