TMC के फलेरियो ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया - Punjab Kesari
Girl in a jacket

TMC के फलेरियो ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) से राज्यसभा सदस्य और गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री लुइज़िन्हो फलेरियो ने संसद के उच्च सदन

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) से राज्यसभा सदस्य और गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री लुइज़िन्हो फलेरियो ने संसद के उच्च सदन की सदस्यता से त्यागपत्र  दे दिया है। पार्टी सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। फ्लेरियो गोवा में पार्टी के मसलो  को लेकर काफी  समय से निशाने  पर थे।
क्यों थी ममता नाराज़ 
पार्टी नेतृत्व ने उन्हें राज्यसभा से इस्तीफा देने का संकेत दिया था।टीएमसी सूत्रों के मुताबिक  ममता बनर्जी नीत पार्टी फलेरियो से तब से नाराज़ थी जब से उन्होंने 2022 के विधानसभा चुनाव में गोवा फॉरवर्ड पार्टी के विजय देसाई के खिलाफ फतोर्दा सीट से चुनाव लड़ने से मना किया था।
फलेरियो से पहले अर्पिता घोष ने दिया था इस्तीफा  
टीएमसी ने गोवा में काफी जोरदार तरीके से प्रचार किया था और 2021 में फलेरियो को राज्यसभा का सदस्य बनाने के लिए तत्कालीन राज्यसभा सदस्य अर्पिता घोष से इस्तीफा दिलाया था। घोष का कार्यकाल 2026 तक था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।