प्रधानमंत्री मोदी और शिंजो आबे के दौरे से पहले मणिपुर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था - Punjab Kesari
Girl in a jacket

प्रधानमंत्री मोदी और शिंजो आबे के दौरे से पहले मणिपुर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

दोनों नेता इस यात्रा के दौरान द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान मणिपुर में मारे गए जापानी सैनिकों को

इम्फाल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे की 17 दिसंबर को निर्धारित मणिपुर यात्रा से पहले पुलिस ने पूरे राज्य में सुरक्षा कड़ी कर दी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। दोनों नेता इस यात्रा के दौरान द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान मणिपुर में मारे गए जापानी सैनिकों को श्रद्धांजलि देंगे। 
गुवाहाटी में आयोजित दो दिवसीय शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद दोनों प्रधानमंत्री विष्णुपुर जिले के मैबम लोटपा चिंग में भारत शांति स्मारक का दौरा करेंगे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, सुरक्षा पहले ही कड़ी कर दी गई है। विष्णुपुर में अधिक से अधिक संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि राज्य पुलिस किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सभी सुरक्षा उपाय करेगी। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था का आकलन करने के लिए आयोजन स्थल का दौरा किया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।