काजीरंगा में तस्कर गिरफ्तार, बाघ के अंग बरामद - Punjab Kesari
Girl in a jacket

काजीरंगा में तस्कर गिरफ्तार, बाघ के अंग बरामद

दिलीप सिंह के घर में छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के घर से रॉयल

असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के पास वन विभाग और नागांव पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर सात तस्करों गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से रॉयल बंगाल टाइगर की खाल, नाखून एवं दांत बरामद किये। मंडलीय वन अधिकारी रोहिणी सैकिया ने शनिवार को बताया कि यह अभियान शुक्रवार देर रात को चलाया गया था।

तस्करों के आने की खुफिया जानकारी के आधार पर वन विभाग के अधिकारियों ने नागांव पुलिस की मदद से कल रात एक वाहन को रोका। वाहन पर सवार सभी छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया तथा पूछताछ के दौरान बताये पते पर काजीरंगा के कोहोरा में दिलीप सिंह के घर में छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के घर से रॉयल बंगाल टाइगर की खाल, नाखून तथा दांत भी बरामद किये गये। इस गिरोह पर कार्बी आंगलोंग जिले के अंजुक पहाड़ पर बाघ को मारने का संदेह है। पुलिस गिरफ्तार लोगों से पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।