महाराष्ट्र में CAA विरोधी प्रदर्शनों में हजारों मामले दर्ज, 104 लोग हिरासत में - Punjab Kesari
Girl in a jacket

महाराष्ट्र में CAA विरोधी प्रदर्शनों में हजारों मामले दर्ज, 104 लोग हिरासत में

अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि परभणी, हिंगोली और बीड जिलों में शुक्रवार को

औरंगाबाद : संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ पिछले सप्ताह मध्य महाराष्ट्र क्षेत्र में हुए प्रदर्शनों के दौरान हिंसा के सिलसिले में मराठवाडा के तीन जिलों में सौ से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया और लगभग 12 हजार लोगों को नामजद किया गया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि परभणी, हिंगोली और बीड जिलों में शुक्रवार को सीएए विरोधी प्रदर्शनों के दौरान पथराव किया गया और सार्वजनिक एवं निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया। 
उन्होंने बताया कि इन तीन जिलों में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ 12,200 से अधिक मामले दर्ज किये गये जहां अब तक 104 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अधिकारियों ने बताया कि ज्यादातर मामले, लगभग 12 हजार, परभणी जिले में दर्ज किये गये। सहायक पुलिस अधीक्षक (परभणी शहर) नितिन बागती ने बताया, ‘‘परभणी में तीन पुलिस थाना क्षेत्रों के तहत इलाकों से अब तक 47 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पथराव करने वाले और लोगों की तलाश की जा रही है।’’ 
उन्होंने बताया कि सीएए के खिलाफ एक विरोध रैली के दौरान परभणी शहर में पथराव की घटनाएं सामने आई थी। उन्होंने बताया, ‘‘पथराव करने वाले लोगों ने पिछले सप्ताह सरकारी संपत्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया और पुलिसकर्मियों पर हमला भी किया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमने मार्च में शामिल होने वाले सभी लोगों के खिलाफ दंगे के मामले दर्ज किये हैं। जांच चल रही है और पथराव करने वालों के खिलाफ मामले दर्ज कराने के लिए लोग आगे आ रहे है।’’ 
बीड जिले में मामले दर्ज करने और प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार करने की प्रक्रिया चल रही है। बीड के पुलिस अधीक्षक हर्ष पोद्दार ने कहा, ‘‘पुलिस ने बीड में 80-100 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किये है। अब तक हमने 32 लोगों को गिरफ्तार किया है और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हत्या का प्रयास, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना और दंगे जैसे अपराधों में मामले दर्ज किये जा रहे है।’’ हिंगोली में सीएए विरोधी प्रदर्शन शुक्रवार को हिंसक हो गया था और जिले के कलमुरी क्षेत्र से पथराव की घटनाएं सामने आई थी। हिंगोली के पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार ने कहा, ‘‘हमने 100-120 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं और रविवार की शाम तक 25 लोगों को गिरफ्तार किया है।’’ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × two =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।