दलितों , पिछड़ों , आदिवासियों की BJP में कोई जगह नहीं महाधिवेशन में भड़के खरगे - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दलितों , पिछड़ों , आदिवासियों की BJP में कोई जगह नहीं महाधिवेशन में भड़के खरगे

कांग्रेस का महाधिवेशन छत्तीसगढ के रायपुर में आयोजित हो रहा है आज अधिवेशन का दूसरा दिन है। बता

कांग्रेस का महाधिवेशन छत्तीसगढ के रायपुर में आयोजित हो रहा है आज अधिवेशन का दूसरा दिन है। बता दें कांग्रेस का ये 85 वां अधिवेशन है। कल से इसकी  शुरुआत हो चुकी है। अधिवेशन के दूसरे दिन कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अधिवेशन को संबोधित किया इस दौरान उन्होंने कहा देश में राहुल ने असंभव को संभव कर दिखाया है। भारत जोड़ो यात्रा उम्मीदों की यात्रा थी। कांग्रेस एक जन आंदोलन है। भारत की आत्मा में कांग्रेस है। नेहरू-गांधी और सुभाष चंद बोस के रास्ते पर कांग्रेस चल रही है। 
सभी सवैधानिक संस्थाओं की मर्यादा को तोड़ रही बीजेपी 1677311277 ooooaaa
सभी सवैधानिक संस्थाओं की मर्यादा को तोड़ रही है। देश में चारों तरफ नफरत का माहौल है। उन्होंने आगे कहा कि एक तरफ 12 करोड़ लोगों को रोजगार चला गया तो दूसरी ओर से करोड़ो लोग गरीबी रेखा के नीचे चले गए। कोविड में गंगा मैया हजारों लाशों से पट गई थीं। देश में मुट्ठी भर लोगों की दौलत में इतनी तेजी से बढ़ोतरी हुई की वो दुनिया के अमीरों में शामिल हो गए।
लोगों को कोरोना के दौर में डॉक्टर और दवा नहीं मिली
देश के लोगों को कोरोना के दौर में डॉक्टर और दवा नहीं मिली। BJP सरकार ने छापा मारा, रेड किया और हम लोगों से डटकर मुकाबला किया दलितों , पिछड़ों , आदिवासियों की BJP में कोई जगह नहीं है। कोरोना में गंगा में लाशें पटी पड़ी थी लेकिन दिल्ली में बैठी सकरार अपनी पीठें थपथपा रही थी। 
बीजेपी पर बरसे खरगे 
इसके बाद खरगे ने बड़ी बाते कही खरगे ने कहा, राहुल गांधी ने रोशनी की उम्मीद की और संघर्ष का नया मशाल जला दिया है। करोड़ों लोग भारत जोड़ो यात्रा में उनके साथ चले। दूसरी बात आप सबको मैं यहां बताना चाहता हूं कि महात्मा गांधी करीब 100 साल पहले कांग्रेस के अध्यक्ष बने थे। गांधी जी ने आजादी के लिए गांव, देहात से लेकर किसानों और मजदूरों को कांग्रेस के झंडा तले खड़ा किया। हर कांग्रेसी को हर देशवासियों को आगे बढ़कर ये कहना होगा कि सेवा, संघर्ष और बलिदान सबसे पहले हिन्दुस्तान। ये हमारा नारा होगा। आज देश को इसकी जरूरत है क्योंकि भारत कठिन दौर से गुजर रहा है। 
देश में भयंकर बेरोजगारी, युवाओं का भविष्य अंधेरे में1677311315 ttrttrtrttr
देश में भयंकर बेरोजगारी, युवाओं के भविष्य को अंधेरे में धकेला जा रहा है। नोटबंदी और गलत जीएसटी ने छोटे कारोबार को बर्बाद कर दिया है। देश का माहौल खराब कर दिया गया है। एजेंसियों के जरिए चुनी हुई सरकरों को गिराया जा रहा है। बीजेपी सरकार की एजेंसियों ने छत्तीसगढ़ में भी छापा मारा। हमें मुकाबला के बारे में सीखना चाहिए नफरत की वजह से देश का माहौल खराब हुआ। इसके साथ उन्होंने कई बाते करते हुए बीजेपी पर जोरदार हमला बोला । 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 − seven =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।