कांग्रेस में मची है भगदड़, भारत जोड़ रैली के बजाय निकालनी चाहिए पार्टी जोड़ रैली : नरोत्तम मिश्रा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कांग्रेस में मची है भगदड़, भारत जोड़ रैली के बजाय निकालनी चाहिए पार्टी जोड़ रैली : नरोत्तम मिश्रा

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पार्टी पर हमला करते हुए कहा है कि कांग्रेस

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पार्टी पर हमला करते हुए कहा है कि कांग्रेस में भगदड़ मची हुई है और टूटन जारी है। गृह मंत्री डॉ़ मिश्रा आज सुबह अधिकारियों के साथ खण्डवा जिले की कानून व्यवस्था पर चर्चा की। इसी दौरान उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा आज कांग्रेस की हालत देखकर यह गाना याद आता है एक दिल के टुकड़ हजार हुए, कोई यहाँ गिरा कोई वहाँ। उन्होंने कहा कि एक हफ्ते में कपिल सिब्बल, सुनील जाखड़ और हार्दिक पटेल ने कांग्रेस को अलविदा कर दिया। कांग्रेस को भारत जोड़ के बजाय, कांग्रेस जोड़ रैली निकालना चाहिए, तो फायदा रहेगा।
अधिकारियों के साथ की बैठक
गृह मंत्री ने पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित बैठक में खण्डवा में कानून व्यवस्था के साथ ही, ट्रेफिक की समस्या और पुलिसकर्मियों के आवास एवं अन्य समस्याओं पर भी विस्तृत चर्चा की। उन्होंने बताया कि पुलिस के हाऊसिंग क्वार्टर के विषय में भी इसे नए बजट में जोड़ने के लिए बात हुई है। खण्डवा में बटालियन या पुलिस ट्रेनिंग स्कूल के लिए भूमि आरक्षित कर ली गई है, जल्द ही इस दिशा में कार्य होगा।

1653642952 mishra

कांग्रेस में मची हुई है भगदड़
इस बैठक के बाद डॉ़ मिश्रा ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि खरगोन के हुए दंगो के बाद प्रदेश में कही भी दंगे नहीं हुए है। कांग्रेस की भारत जोड़ रैली को लेकर डॉ़ मिश्रा ने कटाक्ष किया कि, उन्हें कांग्रेस जोड़ रैली निकालनी चाहिये, जिसमें उनका फायदा है। कपिल सिब्बल, सुनील जाखड़, हार्दिक पटेल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि कांग्रेस में भगदड़ मची हुई है, एक हफ्ते में तीन बड़ नेता कांग्रेस छोड़कर चले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।