मध्य प्रदेश के दतिया जिला से एक अलग हे मामले सामने आया है। जहां एक महिला भगवान कृष्ण जी की मूर्ति लेकर इलाज कराने अस्पताल पहुंच गई। बता दें, मंदिर में दीपक जलाने के दौरान भगवान झुलस गए थे, इसको लेकर महिला अपने पति के साथ रात में ही इमरजेंसी में पहुंची। पहले तो डॉक्टर को कुछ समझ नहीं आया, इसके बाद डॉक्टर ने महिला की आस्था का सम्मान करते हुए मूर्ति को देखा और कहा कि ये बिल्कुल ठीक हैं।
महिला के साथ भगवान की मूर्ति थी
भगवान कृष्ण जी को लेकर अगाध प्रेम और आस्था का ये मामला मध्य प्रदेश के दतिया जिले का है। दतिया जिला अस्पताल में रात 11 बजे एक महिला अपने पति के साथ पहुंची थी। महिला के साथ भगवान की मूर्ति थी। उस समय अस्पताल के ट्रामा सेंटर में डॉ. आशुतोष आर्य ड्यूटी पर थे।
संजनी कृष्ण भक्ति में डूबी रहती हैं
जब महिला ने डॉक्टर को मूर्ति दिखाई और बोला की हमारे कृष्ण कन्हैया कुछ जल गए हैं। वे बीमार हैं। डॉक्टर हैरान रह गए। इसके बाद उन्होंने महिला की भगवान में आस्था का सम्मान करते हुए उसके बाल गोपाल को देखा और महिला से कहा कि उसके कन्हैया बिलकुल ठीक हैं. इसके बाद डॉक्टर ने महिला को वापस भेज दिया। इस दौरान जब डॉक्टर ने भगवान को ठीक से देखा, तभी महिला भी संतुष्ट हुई। इस कृष्ण भक्त महिला का नाम संजनी यादव है, जो ग्राम पड़री से अस्पताल पहुंची थीं। संजनी कृष्ण भक्ति में डूबी रहती हैं।