हिमाचल में आपदा के लिए 'बिहारी' जिम्मेदार वाले बयान का सच सामने आया, CM सुक्खू बोले वो मेरे भाई हैं - Punjab Kesari
Girl in a jacket

हिमाचल में आपदा के लिए ‘बिहारी’ जिम्मेदार वाले बयान का सच सामने आया, CM सुक्खू बोले वो मेरे भाई हैं

हिमातल में आपदा के बीच सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एक अंग्रेजी अखबार को बयान दिय़ा जो खुब

हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन की वजह से हालात बेहद खराब हो चुके है। Landslide की वजह से हिमाचल में भारी नुकसान हुआ है। सोशल मीडिया पर आपने देखा होगा की सोशल मीडिया पर कई वीडियो भी वायरल हो रहे है। जिसमें आपने देखा होगा की किस कई घर खिसक गए जिसमें कई लोगों की मौत हो गई। 
शिमला मंडी मे हुआ भारी नुकसान
हिमाचल के शिमला मंडी में सबसे ज्यादा घरों को नुकसान पहुंचा है। शिमला में तो अब तक बारिश और लैंडस्लाईड की वजह से करीब 71लोगों की मौत हो चुकी है। इतना सब होने के बाद हिमाचल के सीएम ने एक एसा बयान दिया है जिसको लेकर खुब बवाल हो रहा है। 
सीएम सुखविंदर पर बयान का लगा था आरोप 
इस बीच सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एक अंग्रेजी अखबार को बयान दिय़ा जो खुब वायरल हो रहा है। इसमें यह दावा किया गया कि सीएम सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश में हो रहे भूस्खलन के लिए ‘बिहारी आर्किटेक्ट्स’  को जिम्मेदार ठहराया था। अब इस मामले  पर भाजपा ने कांग्रेस को घेरना शुरु कर दिया है। 
सीएम सुक्खू का बयान 
 इस बयान में उन्होंने कहा, ”निर्माण कार्यों के लिए दूसरे राज्य से लोग आते हैं। वे वैज्ञानिक तरीकों का इस्तेमाल किए बिना मंजिल पर मंजिल बनाए जा रहे हैं। प्रवासी आर्किटेक्ट्स आते हैं, जिन्हे मैं ‘बिहारी आर्किटेक्ट्स’ कहता हूं, वे आए और फ्लोर पर फ्लोर बनाते गए। इन्हीं कारणों से हिमाचल में आपदा का कहर बरपा रहा है। 
भाजपा ने बिहारी वाले बयान पर किया था हमला 
सुखविंदर सिंह सुक्खू के इस बयान पर अब भाजपा ने हमला किया है बिहार भाजपा के प्रभारी विनोद तावड़े ने ट्वीट में लिखा, देश तोड़ने की कोशिश में हमेशा जुटी रहने वाली कांग्रेस अब हिमाचल प्रदेश को क्षेत्रवाद की आग में धकेलना चाहती है। बिहारियों को दोषी बताकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपनी मंशा जाहिर कर दी है, परन्तु बिहार के घमंडिया गठबंधन के नेताओं की चुप्पी देखकर लगता है कि वे कांग्रेस के ‘युवराज’ से भयभीत हैं!
सीएम सुखविंदर सिंह ने बयान का किया खंडन
जब ये मामला  बढ़ने लगा तो  सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस बात का खडंन किया  और कहा कि ‘बिहारी आर्किटेक्ट्स’ पर दी गई टिप्पणी पर कहा कि मैंने ऐसा कुछ नहीं कहा है. सीएम ने इस बात को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि मैंने ऐसा कुछ नहीं कहा है और ‘वे हमारे भाई जैसे हैं।  आपको बता दें हिमाचल में भारी बारिश और लैंडस्लाईड से हालात बेहद खऱाब हो चुके है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।