तेजी से बढ़ रहा हैं ओमिक्रॉन का खतरा, महाराष्‍ट्र से सामने आए 7 नए केस, देश में अब तक कुल 32 पॉजिटिव - Punjab Kesari
Girl in a jacket

तेजी से बढ़ रहा हैं ओमिक्रॉन का खतरा, महाराष्‍ट्र से सामने आए 7 नए केस, देश में अब तक कुल 32 पॉजिटिव

महाराष्ट्र में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। राज्य में शुक्रवार को

महाराष्ट्र में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। राज्य में शुक्रवार को इस वेरिएंट से संक्रमित 7 और मरीज मिले हैं। इसके साथ ही यहां ओमिक्रॉन के मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 17 हो गई है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया है कि ओमिक्रॉन के 3 नए केस मुंबई में सामने आए हैं तो पुणे के पिंपरी चिंचवड़ नगर निगम में 4 मरीजों में दक्षिण अफ्रीकी वेरिएंट मिला है। संक्रमितों में 3 साल की एक बच्ची भी शामिल है। इसके बाद देश में नए वेरिएंट से कुल संक्रमितों की संख्या 32 हो गई है।
पिंपरी चिंचवाड़ नगर निगम से भी ओमीक्रॉन वायरस  के 4 नए मामले सामने आए हैं। वहीं मुंबई में 3 नए केस दर्ज किए गए हैं। नए वेरिएंट के केस महाराष्ट्र में लगातार बढ़ते जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट पर है। इसके साथ ही उन लोगों की भी पहचान की जा रही है, जो इन संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए हैं। हैरानी की बात ये है कि कुछ संक्रमित कोरोना वैक्सीन  लगवा चुके हैं, इसके बाद भी वह संक्रमण की चपेट में आ गए। लेकिन धारावी में नए वेरिएंट से संक्रमित मौलाना ने कोरोना वैक्सीन ली ही नहीं थी. वह फिलहाल मुंबई के सेवन हिल्स अस्पताल में भर्ती है।
ठाणे में मिला था ओमीक्रॉन का पहला मामला
महाराष्ट्र में एक बार फिर से कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। आज संक्रमण के 695 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 12 लोगों की मौत हो गई। राज्य में 631 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। राज्य में फिलहाल 6,534 सक्रिय मामले हैं। कोरोना के नए वेरिएंट से पूरा देश खौफ में है। राज्य में ओमीक्रॉन के मामले तेजी से बढते जा रहे हैं।महाराष्ट्र में ऑमीक्रॉन का पहला मामला नवंबर के आखिर में सामने आया था। ठाणे जिले के कल्याण डोंबिवली का एक मरीज इंजीनियर दक्षिण अफ्रीका से लौटा था। वह नए वेरिेंट से संक्रमित पाया गया था. उस मरीज को अब अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।