लातेहार के टोरी रेलवे जंक्शन पर चल रहा ताना भगतों का धरना समाप्त, रेल यातायात बहाल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

लातेहार के टोरी रेलवे जंक्शन पर चल रहा ताना भगतों का धरना समाप्त, रेल यातायात बहाल

झारखंड के लातेहार जिले में चंदवा ब्लाक के टोरी जंक्शन रेलवे स्टेशन पर महात्मा गांधी के अनुयायी आदिवासी

लातेहार : झारखंड के लातेहार जिले में चंदवा ब्लाक के टोरी जंक्शन रेलवे स्टेशन पर महात्मा गांधी के अनुयायी आदिवासी ‘ताना भगतों’ द्वारा बुधवार को प्रारंभ अनिश्चितकालीन आर्थिक नाकेबंदी शुक्रवार देर रात दो बजे समाप्त हो गयी। ताना भगत भूमि कानूनों में अपने हितों के अनुसार बदलाव की मांग के साथ धरने पर बैठे थे। 
धनबाद रेल मंडल के प्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि ताना भगतों का टोरी जंक्शन पर चल रहा धरना शुक्रवार देर रात दो बजे समाप्त हो गया जिसके बाद बरकाकाना-बरवाडीह रेल खंड पर रेल यातायात बहाल हो गया है। शनिवार सुबह सवा चार बजे पहली मालगाड़ी टोरी से बीराटोली के लिए रवाना की गयी। मिश्रा ने बताया कि इस दौरान रेलवे को माल ढुलाई रुकने से लगभग साठ करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान उठाना। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।