सिपाही ने पीआरडी जवान का सिर फोड़ा, मौत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सिपाही ने पीआरडी जवान का सिर फोड़ा, मौत

उत्तराखंड में प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के एक जवान की नागरिक पुलिस के आरक्षी (कांस्टेबल) ने बुरी तरह

उत्तराखंड में प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के एक जवान की नागरिक पुलिस के आरक्षी (कांस्टेबल) ने बुरी तरह पिटाई कर दी। जवान को गम्भीर अवस्था में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत चिंताजनक है। घटना के बाद जिले के पीआरडी जवान हड़ताल पर चले गये हैं।
रात नौ बजे करीब हुआ दोनों के बीच झगड़ा 
विश्वस्त सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि रुद्रप्रयाग जिले के सोनप्रयाग थाने में बुधवार रात करीब नौ बजे बैरिक में कांस्टेबल दीपक चन्द सिरोही और पीआरडी जवान शूरवीर लाल टम्टा के बीच झगड़ा हुआ।
शराब के नशे में धुत्त था आरोपी कास्टेंबल 
जानकारी के अनुसार, शराब के नशे में धुत्त कांस्टेबल ने जवान से पानी लाने को कहा। इस पर दोनों के बीच कहासुनी हुई। जिसके बाद सिरोही ने टम्टा की पिटाई की और हैलमेट से पीआरडी जवान के सिर पर हमला किया, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई है।पीआरडी के अन्य जवानों और स्थानीय लोगों ने उसे प्राथमिक उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसे एम्स भेज दिया गया। जंहा उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया हैं 
 घटना के आक्रोश में पीआरडी जवानों हड़ताल शुरू की 
वहीं, घटना से आक्रोशित पीआरडी जवानों ने हड़ताल शुरू कर दी है। साथ ही, आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। रुद्रप्रयाग के पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने फोन पर एक समाचार एजेंसी को घटना की पुष्टि करते हुए दावा किया कि पीआरडी जवान हड़ताल से वापस आ गए हैं और आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की जा रही है।
 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।