मणिपुर में नहीं थम रहा बवाल... ताजा हिंसा में एक महिला की मौत, कई घायल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मणिपुर में नहीं थम रहा बवाल… ताजा हिंसा में एक महिला की मौत, कई घायल

मणिपुर में हिंसा की एक ताजा घटना में कांगपोकपी जिले के लीमाखोंग में एक महिला की मौत हो

मणिपुर में हिंसा की एक ताजा घटना में कांगपोकपी जिले के लीमाखोंग में एक महिला की मौत हो गई और कुछ अन्य घायल हो गए। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। इम्फाल में एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि अत्याधुनिक हथियारों से लैस आतंकवादियों ने कांगपोकपी जिले के कई गांवों पर हमला कर दिया। उन्होंने गोलीबारी की और लोगों पर हमला किया। उग्रवादियों की गोलीबारी में लीमाखोंग गांव में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। मणिपुर पुलिस के साथ अर्धसैनिक बल के जवान गांवों में पहुंच गए हैं और उग्रवादियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चला रहे हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।