पलामू : आज पलामू के मेदिनीनगर स्थित चियांकी हवाई अड्डा में उत्तर कोयल अपूर्ण कार्य के शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि 47 साल से लंबित मंडल डैम योजना को पुन: प्रारम्भ कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पलामू की धरा को धन्य कर दिया। इस योजना के अपूर्ण कार्य का शुभारंभ करने के लिए प्रधानमंत्री जी, चतरा सांसद, पलामू सांसद, औरंगाबाद सांसद को नमन। इस योजना से झारखंड और बिहार के किसानों को लाभ होगा।
झारखंड की 19, 604 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। प्रधानमंत्री जी के प्रयास से पलामू को पलायन के अभिशाप से मुक्ति भी मिलेगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि 2014 से पूर्व राज्य की 91 हजार भूमि सिंचित थी। लेकिन विगत 4 साल में यह आंकड़ा 2 लाख 10 हजार हेक्टेयर तक पहुंच गया। जय जवान जय किसान को सार्थक कर सरकार कार्य कर रही है। आज बदलाव हो रहा है। डबल इंजन की सरकार हर क्षेत्र में कार्य कर रही है। अप्रैल 2019 से किसानों के खेती योग्य भूमि में सिंचाई के लिए अलग फीडर से बिजली की आपूर्ति की जायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में राज्य के 14 लाख गरीब परिवारों के गैस कनेक्शन दिया जाएगा।
ऐसे करीब 60 प्रतिशत परिवार को धुंआ से मुक्ति प्रदान करने का लक्ष्य निर्धारित है। झारखंड इकलौता ऐसा राज्य है जो गरीबों को गैस के साथ चूल्हा भी मुफ्त दे रही है। श्री दास ने कहा कि किसानों की समृद्धि के लिए राज्य के किसानों की खरीफ फसल के लिए 5 हजार रुपये प्रति एकड़ दिया जाएगा।
22 लाख 76 हजार किसानों को इसका लाभ मिलेगा। बरसात से पूर्व किसानों के खाते में उनका पैसा मिल जाएगा। राज्य के किसानों के लिए फसल बीमा के तहत प्रीमियम का भुगतान सरकार द्वारा किया जा रहा है। आज राज्य के मेहनत कश किसानों की बदौलत 2013.14 की 4 प्रतिशत कृषि विकास दर 4 साल में 14 प्रतिशत पहुंच गई। किसानों की उन्नत किसान बनाने और उन्नत खेती के लिए इजरायल भेजा गया। वैश्विक कृषि और फूड समिट के जरि, किसानों को आधुनिक खेती की तकनीक से अवगत कराया गया।
उन्होंने कहा कि हम यह नहीं कहते कि झारखंड बदल गया। लेकिन 2014 के झारखंड की तुलना 2019 के झारखंड से करें। 2014 से पूर्व शासन करने वालों से पूछे कि राज्य की भलाई के संबंद में क्यों नहीं पूछा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोग प्रधानमंत्री जी को हटाना चाहते हैं। क्योंकि मोदी जी गांव, गरीब, किसान, महिलाओं और नौजवानों के संबंध में कार्य करते हैं। 67 साल से लूटने का कार्य बंद हो गया है। वो एक होकर मोदी जी को रोकना चाहते हैं।
आप किसी के बहकावे में ना आकर न्यू झारखण्ड, न्यू इंडिया के निर्माण में मोदी जी का साथ दें। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार मुख्यमंत्री सुकन्या योजना के जरि, राज्य की बच्चियों को सशक्त करेगी। राज्य में जन्म लेने वाली बच्ची की मां के बैंक एकाउंट में 5 हजार रुपये, कक्षा 2, 5, 8, 10 और 12वीं पास करने पर 5.5 हजार प्रोत्साहन राशि के तौर पर देगी। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 30 हजार की राशि सरकार प्रदान करेगी। राज्य की बच्चियों को शिक्षित करना उन्हें पढऩा हमारा लक्ष्य है।