कोलेबीरा विस उपचुनाव में त्रिकोणीय मुकाबले की संभावना - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कोलेबीरा विस उपचुनाव में त्रिकोणीय मुकाबले की संभावना

झारखंड के कोलेबीरा विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार को होने वाले उपचुनाव में भाजपा, मुख्य विपक्षी झारखंड मुक्ति मोर्चा

झारखंड के कोलेबीरा विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार को होने वाले उपचुनाव में भाजपा, मुख्य विपक्षी झारखंड मुक्ति मोर्चा समर्थित झारखंड पार्टी और कांग्रेस उम्मीदवारों के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है।

हत्या के एक मामले में झारखंड पार्टी के विधायक एनोस एक्का को सुनाये जाने के बाद रिक्त हुई कोलेबीरा विधानसभा सीट पर गुरुवार को मतदान होना है।

जम्मू एवं कश्मीर में आज से लागू हो जाएगा राष्ट्रपति शासन

इस सीट पर कुल पांच उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं जिनमें भाजपा के बसंत सोरेंग, झारखंड पार्टी की मेनन एक्का और कांग्रेस के नमन विक्सेल कोंगाडी प्रमुख हैं।

इनके अलावा सेंगेल पार्टी के अनिल कंदुलना एवं निर्दलीय बसंत डुंगडुंग भी चुनाव मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे हैं।

vote

इन उपचुनावों में कांग्रेस की लाख कोशिशों के बावजूद मुख्य विपक्षी झारखंड मुक्ति मोर्चा ने उसके उम्मीदवार को समर्थन देने से इनकार कर दिया तथा झारखंड पार्टी के अयोग्य ठहराये गये विधायक एनोस एक्का की पत्नी मेनन एक्का की उम्मीदवारी का समर्थन किया। इससे माना जाता है कि राज्य में विपक्षी एकजुटता को गहरा धक्का लगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty + ten =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।