भाजपा सरकार में विकास की गति तेज : लुईस - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भाजपा सरकार में विकास की गति तेज : लुईस

कृतसंकल्पित है और निष्ठापूर्वक कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में पूरे

झारखंड की समाज कल्याण मंत्री डॉ. लुईस मरांडी ने आज कहा कि केंद्र और राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के कार्यकाल में विकास की गति और तेज होगी। डॉ. मरांडी ने दुमका नगर पर्षद क्षेत्र अन्तर्गत चार करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से 12 चयनित सड़क मरम्मत योजना का विधिवत शिलान्यास करते हुए दावा किया कि मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने विकास की नयी लकीर खींचने में पूरी तरह सफल हुई है। प्रदेश में विकास अब रुकेगा नहीं बल्कि इसकी गति और तेज होगी। 
मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में शुरू विकास कार्य अब आम लोगों को दिखाई दे रहा है। लोग सरकार के कार्यों की चर्चा कर रहे हैं और उसकी प्रशंसा भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में दुमका की तस्वीर बदली है। सभी क्षेत्रों में कार्य हुए हैं। 
डॉ। मरांडी ने कहा कि सरकार के लगातार प्रयास से दुमका कई क्षेत्रों में अपनी एक अलग पहचान रखता है। इस दिशा में निरंतर कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार विकास के प्रति कृतसंकल्पित है और निष्ठापूर्वक कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में पूरे राज्य में विकास की बयार चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 − two =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।