भारत-म्यांमार सीमा पर असम में जवानों पर फायरिंग की खबर आई सामने, 15 अगस्त को देखतें हुए बढ़ाई गई सुरक्षा ! - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भारत-म्यांमार सीमा पर असम में जवानों पर फायरिंग की खबर आई सामने, 15 अगस्त को देखतें हुए बढ़ाई गई सुरक्षा !

असम में जवानों के ऊपर फायरिंग की खबर आ रही है। आपको बता दें भारत – म्यांमार सीमा

असम में जवानों के ऊपर फायरिंग की खबर आ रही है। आपको बता दें भारत-म्यांमार सीमा पार से आए उग्रवादियों ने सोमवार को अरुणाचल प्रदेश में असम राइफल्स के जवानों पर गोलियां चला दीं। जानकारी के आधार पर फायरिंग तिरप चांगलांग इलाके में हुई। रक्षा जनसंपर्क अधिकारी तेजपुर ने बताया कि हमले में एक जवान घायल हो गया है। 
फायरिंग तिरप चांगलांग इलाके में हुई
सूत्रों के मुताबिक जनसंपर्क अधिकारी ए. एस. वासिया, लेफ्टीनेंट कर्नल, ने बताया, भारत म्यांमार सीमा के पार से उग्रवादी जीपीएस द्वारा एआर टीपीएस पर गोलीबारी की घटना आज तड़के जनरल इलाके तिरपचांगलांग में हुई। एआर टीपीएस आगामी स्वतंत्रता दिवस 2022 के लिए बढ़ी हुई निगरानी के मद्देनजर गश्त गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं।  यह बताया गया कि असम राइफल्स के सैनिक अगस्त में स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले क्षेत्र में गश्त बढ़ा रहे थे तभी ये घटना हुई। यह भी बताया गया कि अरुणाचल प्रदेश में पंगसाऊ र्दे के पास गोलीबारी में जेसीओ घायल हो गया, जबकि फायरिंग की एक और घटना नागालैंड के नोकलाक जिले से हुई जिसकी जानकारी की अभी प्रतीक्षा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।