Devendra Fadnavis Birthday: भारत के इतिहास में सबसे कम उम्र में मेयर बना वो नेता फिर बना सीएम - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Devendra Fadnavis Birthday: भारत के इतिहास में सबसे कम उम्र में मेयर बना वो नेता फिर बना सीएम

आज हम आपको एसे सीएम के बारे में बताने जा रहे है जिनका राजनीतिक सफर बेहद खास रहा

आज हम आपको एसे सीएम के बारे में बताने जा रहे है जिनका राजनीतिक सफर बेहद खास रहा था। जिस नेता के बारे में हम आपको बताने जा रहे है वो सबसे कम उम्र में मयर बने थे और आगे चलकर वो महारष्ट्र के सीएम और डिप्टी सीएम बने।
डिप्टी सीएम का आज जन्मदिन
आज उनका जन्मदिन है इसलिए इनके बारे में बात हो रही है। जिस नेता के बारे में मै बात कर रहा हू वो देवेंद्र फडणवीस है जो युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय है । महाराष्ट्र  की जनता के बीच भी उनकी अच्छी पकड़ है।
एबीवीपी आरएसएस में रह चुके है फडणवीस
 अपने इस जन्मदिन पर वो 53 साल के हो गए हैं। बहुत कम लोगों को पता है कि वो
बीजेपी की स्टूडेंट यूनिट अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्य थे यहीं से उनकी राजनीति की शुरुआत हुई थी।  इसके बाद  वो सबसे कम उम्र में मेयर  बने फिर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए गए इसके बाद वो राज्य के मुख्यमंत्री बनाए गए ।
में देवेंद्र फडणवीस ने राजनीति के सफर में कई राजनीतिक उपलब्धियां  हासिल की है।
नब्बे के दशक में शुरु हुआ था राजनीतिक करियर
फडणवीस ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत नब्बे के दशक के बीच में की थी।  एक छात्र के रूप में वह एबीवीपी में  सक्रिय हुए।  1992 में 22 वर्ष की उम्र में वह एक कोर्पोरेटर बन गए थे।
1997 में सबसे कम उम्र में बने थे मेयर
फिर 5 साल बाद 1997 में 27 वर्ष की उम्र में वो  नागपुर नगर निगम के सबसे कम उम्र के मेयर बने थे और इसी के साथ वह भारत के इतिहास में दूसरे सबसे कम उम्र के मेयर बन गए थे।
 2014 में बने थे सीएम
फडणवीस 1999 से महाराष्ट्र विधानसभा में नागपुर का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।  उन्होंने 31 अक्टूबर 2014 से 12 नवंबर 2019 तक महाराष्ट्र के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में काम किया।  44 वर्ष की उम्र में शपथ लेने के बाद वह शरद पवार के बाद महाराष्ट्र के इतिहास में दूसरे सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री बने थे।
बीजेपी की महाराष्ट्र राज्य इकाई केअध्यक्ष भी रहे
फडणवीस 2019 से 2022 तक महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता रहे है  वह 2013 से 2015 तक बीजेपी की महाराष्ट्र राज्य इकाई के अध्यक्ष भी रह चुके है  महाराष्ट्र के राजनीतिक संकट के चलते 28 नवंबर 2019 को इस्तीफा देने से पहले उन्होंने 2019 के दौरान मुख्यमंत्री के रूप में 5 दिनों का दूसरा कार्यकाल पूरा किया था।  इसके बाद वो वर्तमान मे महाराष्टेर के डिप्टी सीएम है।
देवेंद्र फडणवीस का जन्म नागपुर में हुआ था
देवेंद्र फडणवीस का जन्म महाराष्ट्र के नागपुर में रहने वाले एक मराठी हिंदू परिवार में हुआ था।  उनके पिता का नाम गंगाधर फडणवीस और मां का नाम सरिता फडणवीस है। पिता गंगाधर फडणवीस नागपुर से महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य के रूप में कार्यरत थे और मां विदर्भ हाउसिंग क्रेडिट सोसाइटी की  पूर्व निदेशक थीं।
फडणवीस की शिक्षा
फडणवीस की शिक्षा को लेकर बात करें तो इन्होंने  नागपुर विश्वविद्यालय से कानून में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। उन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएशन कीष इसके अलावा, उन्होंने जर्मनी के बर्लिन डीएसई-जर्मन फाउंडेशन फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट से परियोजना प्रबंधन के तरीकों और तकनीकों में डिप्लोमा किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।