जवानों को इस वर्ष भी भेजी जाएंगी स्वनिर्मित राखियां - Punjab Kesari
Girl in a jacket

जवानों को इस वर्ष भी भेजी जाएंगी स्वनिर्मित राखियां

इस वर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों के साथ साथ उत्तराखंड की राज्यपाल

देहरादून : संस्कार परिवार देहरादून और आजीविका एजुकेशन गढ़ी कैंट देहरादून द्वारा गत वर्ष की भांति इस साल भी देश की रक्षा करने वाले वीर सैनिको, अर्द्ध सैनिक बलों के जवानों, पुलिस के जवानों को इस वर्ष भी स्वनिर्मित राखियां भेजी जाएंगी। इस वर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों के साथ साथ उत्तराखंड की राज्यपाल को भी राखियां भेजी जाएगी। 
पिछले साल अभियान दल आजीव विजय के नेतृत्व में बाघा वार्डर गया था जहां जवानों को राखियां भेंट की गई, सब एरिया उत्तराखंड के माध्यम से सेना के जवानों को राखी भेजने के साथ साथ जवानों को राखी पहनाई भी गई थी। दो दर्जन से भी अधिक महिलाएं 15 दिनों में 5000 से भी अधिक राखियों का निर्माण करेंगी। जय जवान जय किसान तर्ज पर बन रही राखियों में संवृद्धि के प्रतीक अनाजों जों, अक्षत, तिल, दालों, धान आदि के साथ साथ रक्षा सूत्र का प्रयोग किया जा रहा है। 
आध्यात्मिक गुरु आचार्य बिपिन जोशी की प्रेरणा से आयोजित कार्यक्रम में आजीविका एजुकेशन गढ़ी कैंट के डायरेक्टर आजीव विजय, नीलम विजय, वृद्धि विजय, सीमा बिष्ट, प्रतीक्षा, अंजलि, सेजल, आंचल, रीना आदि का विशेष सहयोग है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।