मुंबई में 1974 के बाद सबसे अधिक बारिश हुई दर्ज - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मुंबई में 1974 के बाद सबसे अधिक बारिश हुई दर्ज

मुंबई में 2005 में आयी बाढ़ को छोड़ दें तो यह पांच जुलाई 1974 के बाद महानगर में

मुंबई में मंगलवार को सुबह साढ़े आठ बजे से पहले तक पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक बारिश हुई। इससे पहले 26 जुलाई 2005 को मुंबई ऐसे ही जलप्रलय का गवाह बना था। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सांता क्रुज में भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुंबई क्षेत्रीय केंद्र से मिले आकंड़े का हवाला देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान 375.2 मिमी बारिश हुई है। 
मुंबई में 2005 में आयी बाढ़ को छोड़ दें तो यह पांच जुलाई 1974 के बाद महानगर में एक दिन में हुई सबसे अधिक बारिश है। सांताक्रुज वेधशाला ने उस दिन मुंबई में 375.2 मिमी बारिश दर्ज की थी। महाराष्ट्र में बारिश जनित घटनाओं में 27 लोगों की मौत हो गयी है। इनमें 18 लोगों की मौत मुंबई में एक दीवार के ढह जाने के कारण हुई है। अधिकारियों ने मंगलवार को शहर एवं आसपास के इलाकों में अवकाश घोषित किया है और लोगों से अपने घरों से बाहर निकलने से बचने को कहा है। 
1562063404 mumbai rain
मुंबई में उत्तरी उपनगर मलाड में भारी बारिश के बाद मंगलवार सुबह दीवार ढहने की घटना में 18 लोगों की मौत हो गयी जबकि 50 से अधिक लोग घायल हो गये। अधिकारियों ने बताया कि पुणे के अम्बेगांव इलाके में सोमवार रात एक दीवार के ढह जाने के कारण छह मजदूरों की मौत हो गयी और तीन लोग घायल हो गये। ठाणे के कल्याण में मंगलवार सुबह दीवार ढहने की एक और घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।