अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल बोले- देश इतना मजबूत है कि प्रदेश में किसी तरह के दु:साहस का करारा जवाब दे सकता है - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल बोले- देश इतना मजबूत है कि प्रदेश में किसी तरह के दु:साहस का करारा जवाब दे सकता है

अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) बी. डी. मिश्रा ने शनिवार को कहा कि देश इतना मजबूत है

अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) बी. डी. मिश्रा ने शनिवार को कहा कि देश इतना मजबूत है कि सीमावर्ती राज्य में किसी भी तरह के ‘‘दु:साहस’’ का ‘‘करारा जवाब’’ दिया जाएगा। राज्यपाल यहां अरुणाचल प्रदेश के 35वें स्थापना दिवस पर आयोजित एक समारोह को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा, ‘‘कोई भी बाहरी ताकत अरुणाचल की एक ईंच जमीन भी नहीं छीन सकती है। देश इतना मजबूत है कि किसी भी दु:साहस का जवाब दे सकता है।’’ चीन अरुणाचल प्रदेश को भारत के हिस्सा के तौर पर मान्यता नहीं देता है और इसे दक्षिण तिब्बत बताता है।
इसने जनवरी में कहा था कि राज्य का ‘‘निर्माण अवैध रूप से’’ चीन की जमीन पर किया गया जबकि भारत का लगातार कहना है कि पूर्वोत्तर का राज्य देश का अभिन्न अंग है। राज्यपाल का बयान लद्दाख में पैंगोंग झील इलाके के उत्तरी और दक्षिणी किनारों से दोनों देशों की सेना के पीछे हटने के दो दिन बाद आया है।
राज्य के सीमावर्ती इलाकों में निर्माण कार्यों को गति देने के केंद्र के प्रयासों का जिक्र करते हुए मिश्रा ने कहा कि अन्य सुविधाओं के साथ दो हजार किलोमीटर सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है।
राज्यपाल ने अरुणाचल प्रदेश में लोगों के नशे का आदी बनने और ‘‘बंदूक की संस्कृति’’ बढ़ने पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि राज्य में इस वर्ष शिक्षा पर ध्यान दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।