महिला छात्रावास के बाथरूम में तांक-झांक करने वाले कर्मचारी की कल होगी कोर्ट में पेशी, लड़कियों की वीडियो बनाने का है बड़ा आरोप - Punjab Kesari
Girl in a jacket

महिला छात्रावास के बाथरूम में तांक-झांक करने वाले कर्मचारी की कल होगी कोर्ट में पेशी, लड़कियों की वीडियो बनाने का है बड़ा आरोप

पुलिस ने IIT बॉम्बे परिसर में महिला छात्रावास के बाथरूम में घुसने वाले एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया

पुलिस ने IIT बॉम्बे परिसर में महिला छात्रावास के बाथरूम में घुसने वाले एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कल अदालत में पेश किया जाएगा। डीसीपी महेश्वर रेड्डी ने बताया कि आरोपी के पास से मोबाइल बरामद कर लिया गया है। हालांकि उसके मोबाइल से ऐसा कोई वीडियो नहीं मिला है। इससे पहले छात्राओं ने आरोप लगाया था कि वह लड़कियों का वीडियो भी बना रहा था।
इससे पहले आईआईटी बॉम्बे में एक कैंटीन कर्मचारी को गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में झाँकते हुए पकड़ा गया था। घटना रविवार रात की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक कैंटीन में नाइट ड्यूटी कर रहा यह कर्मचारी रविवार रात गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में झाँक रहा था। छात्राओं ने इसे रंगेहाथ पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
मोबाइल से नहीं मिला कोई वीडियो
छात्राओं ने उक्त कर्मचारी को रंगेहाथ पकड़ा तो उसने आरोप लगाया कि वह लड़कियों का वीडियो भी बना रहा है। इस मामले में डीसीपी रेड्डी ने कहा कि आरोपी के पास से मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया है, लेकिन मोबाइल में ऐसा कोई वीडियो नहीं मिला है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
बता दें इससे पहले चंडीगढ़ में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया  है। जहां पर हॉस्टल में रहने वाली एक छात्रा ने साथ रहने वाली अन्य छात्राओं की वीडियो बनाई और दोस्त को सेंड कर दी। इस मामले में भी एक से एक बड़े खुलासे सामने आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।