पुलिस महानिदेशक की माता की अस्थियां गंगा में प्रवाहित - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पुलिस महानिदेशक की माता की अस्थियां गंगा में प्रवाहित

पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने परिजनों के साथ अपनी माता सावित्री देवी की अस्थियां गंगा में प्रवाहित की।

हरिद्वार, संजय चौहान (पंजाब केसरी)ः पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने परिजनों के साथ अपनी माता सावित्री देवी की अस्थियां गंगा में प्रवाहित की। नम आंखों और वैदिक मंत्रोच्चारण के बाद अस्थियों को गंगा में विसर्जित किया गया।
बुधवार को हरकी पैड़ी पर सुबह 9:30 बजे डीजीपी अशोक कुमार, उनकी पत्नी अलकनंदा, बेटा शाश्वत और उनके बड़े भाई सुभाष गर्ग, नरेश गर्ग, छोटे भाई राकेश गर्ग, प्रेम गुप्ता, दिनेश गुप्ता, भतीजा अभिषेक, अस्थि कलश लेकर लेकर पहुंचे। तीर्थ पुरोहित मनोज सिखौला ने कर्मकांड संपन्न कराया। मालूम हो कि डीजीपी अशोक कुमार की माता सावित्री देवी का लंबी बीमारी के बाद 24 जुलाई को निधन हो गया था। देहरादून के एक निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। 
डीजीपी की माता सवित्री देवी लंबे समय से सांस की परेशानी और अन्य बीमारी से ग्रस्त थी। बीमारी के चलते माता को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस मौके पर डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि उनकी माता ने ही उन्हें मानवता का पाठ सिखाया। माता में एक बहुत बड़ी बात थी वह दूसरों की चिंता और दूसरों की मदद करती थीं। कभी अपने बारे में नहीं सोचा। पतंजलि के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने श्रद्धांजलि अर्पित की। डीआईजी, एसएसपी हरिद्वार डॉ. योगेंद्र सिंह रावत, श्रीगंगा सभा के सभापति कृष्ण कुमार, अध्यक्ष प्रदीप झा, महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, राजेश रस्तोगी, शहर अध्यक्ष राजीव पाराशर आदि ने अस्थि कलश पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।