आतंकवाद दुनियाभर में शांति के लिए खतरा है, महात्मा गांधी की है आवश्यकता : रमेश पोखरियाल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आतंकवाद दुनियाभर में शांति के लिए खतरा है, महात्मा गांधी की है आवश्यकता : रमेश पोखरियाल

जब दुनियाभर में आतंकवाद की घटनाएं हो रही हैं… निजी हितों से भाईचारे और शांति को खतरा है,

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने शनिवार को कहा कि जब आतंकवाद दुनिया भर में शांति के लिए खतरा बना हुआ है, तब ऐसे में महात्मा गांधी की आवश्यकता है। 
निशंक ने यहां प्रगति मैदान में ‘विश्व पुस्तक मेला 2020’ के उद्घाटन के मौके पर कहा, ‘‘एशिया का सबसे बड़ा पुस्तक मेला गांधी जी को याद कर रहा है। जब दुनियाभर में आतंकवाद की घटनाएं हो रही हैं… निजी हितों से भाईचारे और शांति को खतरा है, तब ऐसे में गांधी की सर्वाधिक आवश्यकता है।’’ इस बार पुस्तक मेले में 23 देशों के 600 भारतीय एवं विदेशी प्रकाशक भाग ले रहे हैं। यह मेला 12 जनवरी तक चलेगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।