झारखंड के अस्पताल में लगी भयानक आग डॉक्टर समेत 6 लोग जिंदा जल कर हुए राख - Punjab Kesari
Girl in a jacket

झारखंड के अस्पताल में लगी भयानक आग डॉक्टर समेत 6 लोग जिंदा जल कर हुए राख

झारखंड के धनबाद में शुक्रवार रात 1 बजे भयानक हादसा हुआ हादसा इतना भयानत था की 6 लोग

झारखंड के धनबाद में शुक्रवार रात 1 बजे भयानक हादसा हुआ हादसा इतना भयानत था की  6 लोग जिंदा जलकर राख हो गए। दरअसल झारखंड  के एक प्राइवेट अस्पताल में आग लग गई। 
इसमें 6 लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त सभी लोग सो रहे थे। इस हादसे के बाद डॉक्टर का शव बाथटब से मिला है। जिसको लेकर कहा जा रहा है कि खुद को बचाने के लिए वे पानी के टब में बैठ गए थे। यहीं उनकी लाश मिली। इन सबके बीच अभी तक आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चल पाई है। 
स्टोर रूम से लगनी शुरु हुई थी 
इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि आग स्टोर रूम से लगनी शुरु हुई।  आग लगने के दौरान का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें दिख रहा है कि डॉक्टर हाजरा खिड़की से खुद को बचाने की गुहार लगा रहे हैं। नीचे फायरकर्मी और लोग उनसे कह रहे हैं कि चिंता मत कीजिए डॉक्टर साहब…हम आ रहे हैं… 
 हाजरा क्लिनिक एंड हॉस्पिटल  में लगी आग 1674899606 oo
जिस अस्पताल में आग लगी उसका नाम हाजरा क्लिनिक एंड हॉस्पिटल है और ये  धनबाद के बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के टेलिफोन एक्सचेंज रोड पर है। जिसमे डॉक्टर परिवार के साथ क्लिनिक के फर्स्ट फ्लोर पर रहते थे। लेकिन इस हादसे में डॉक्टर उनकी नौकरानी, डॉक्टर हाजरा के भांजे समेत 6 की दम घुटने से मौत हो गई।
छह लोग जलकर राख 15 हुए घायल 
वहीं इस मामले को लेकर अस्पताल के गार्ड ने बताया कि रात 1 बजे करीब चिंगारी दिखाई दी थी। हम दौड़कर ऊपर भागे तब तक पहली मंजिल आग की लपटों से घिर चुकी थी। करीब 1 घंटे बाद हमने बाकी सुरक्षाकर्मियों की मदद से 6 बॉडी बाहर निकाली। आग लगने के दौरान नीचे वाले वार्ड में 10-15 मरीज भी भर्ती थे। जैसे ही उन्हें आग लगने की जानकारी हुई वो खुद निकलकर बाहर चले गए। आग वहां तक नहीं पहुंची थी। आग सिर्फ फर्स्ट फ्लोर तक ही पहुंची थी।   इस हादसे में एक डॉगी की भी दम घुटने से मौत हुई है। 1674899469 aaaaa
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया दुख 
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हादसे पर दुख जताया है। हादसे को लेकर उन्होंने अपने ट्विटर पर लिखा कि धनबाद स्थित हाजरा मेमोरियल अस्पताल में देर रात लगी आग से प्रसिद्ध डॉक्टर दंपती डॉ विकास और डॉ प्रेमा हाजरा समेत कुल 6 लोगों की मृत्यु की खबर से मन व्यथित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।