तेलंगाना में खोदी गई नड्डा की कब्र! अज्ञात लोगों ने BJP अध्यक्ष को प्रतीकात्मक रूप से किया दफन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

तेलंगाना में खोदी गई नड्डा की कब्र! अज्ञात लोगों ने BJP अध्यक्ष को प्रतीकात्मक रूप से किया दफन

बीजेपी नेता एनवी सुभाष ने कहा कि बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के नाम पर कब्र खोदने और सांकेतिक

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) के खिलाफ तेलंगाना में अपनी मांग को लेकर बेहद अजीबो-गरीब विरोध प्रदर्शन किया गया। नलगोंडा जिले के मुनुगोडे के चौतुप्पल क्षेत्र में अज्ञात लोगों ने बीजेपी अध्यक्ष की कब्र खोदकर कर उन्हें प्रतीकात्मक रूप से दफन कर दिया। 
अज्ञात लोगों ने प्रतीकात्मक तौर पर जेपी नड्डा की कब्र बनाने और सांकेतिक तौर पर दफनाने के बाद वहां पर एक बोर्ड भी लगाया है, जिस पर लिखा है, ‘नालगोंडा जिले में मुनुगोड़े के चौटूप्पल इलाके में अब भी फ्लोराइड मिटिगेशन एंड रिसर्च सेंटर नहीं बना है।
1666258377 kabr
इस वाकये पर बीजेपी नेता एनवी सुभाष ने कहा कि बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के नाम पर कब्र खोदने और सांकेतिक तौर पर उनको दफनाने व उनकी तस्वीर वहां रखने का यह कृत्य बिल्कुल मूर्खता है। हम इसकी निंदा करते हैं और इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाएंगे।
वहीं उन्होंने तेलंगाना सरकार से नड्डा के वादे के बारे में अनुरोध किया है। मुनुगोड़े में फ्लोराइड संस्थान की स्थापना की मांग को लेकर एनवी सुभाषने कहा कि बार-बार अनुरोध के बाद भी राज्य की टीआरएस सरकार अंधी और बहरी हो गई है। उन्होंने कहा कि चूंकि टीआरएस विफल रही है और उसके पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए उन्होंने उपचुनाव से पहले यह मुद्दा उठाया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।