तेलंगाना CM चंद्रशेखर राव का UCC का विरोध करना पूरी तरह से राजनीतिक प्रपंच और चुनावी तुष्टिकरण : भाजपा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

तेलंगाना CM चंद्रशेखर राव का UCC का विरोध करना पूरी तरह से राजनीतिक प्रपंच और चुनावी तुष्टिकरण : भाजपा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तेलंगाना इकाई ने मंगलवार को कहा कि मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव का समान

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तेलंगाना इकाई ने मंगलवार को कहा कि मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव का समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का विरोध करना पूरी तरह से राजनीतिक प्रपंच और चुनावी तुष्टिकरण है।
तेलंगाना प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता के कृष्णा सागर राव ने अपने बयान में कहा कि संसद में समान नागरिक संहिता का विरोध करने के अपने फैसले के लिए मुख्यमंत्री को इस राज्य के लोगों को स्पष्टीकरण देना होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री से सवाल किया, ‘‘ क्या वह मानते हैं कि यूसीसी देश के लिए बुरा है? क्या सभी के लिए समान कानून संहिता बनाना बुरा है? क्या इस देश के सभी नागरिकों के लिए एक कानून होना बुरा है?’’ उन्होंने कहा कि यूसीसी के विरोध के पीछे क्या तर्क है, वह (केसीआर) जवाब नहीं दे पायेंगे।
राष्ट्रीय नेता बनने के उनके सपनों का कोई मतलब नहीं होगा
उन्होंने कहा कि भाजपा समझती है कि मुख्यमंत्री के फैसले के पीछे न तो कोई तर्क है और न ही कोई अच्छा इरादा है। मुख्यमंत्री को यह समझना चाहिए कि यदि वह यथास्थिति को बदलने के लिए निर्णय नहीं ले सकते, तो वह खुद को एक नेता के रूप में कैसे मान सकते हैँ।अगर वह इस देश को बदलने पर सिर्फ खोखले भाषण देते हैं, तो राष्ट्रीय नेता बनने के उनके सपनों का कोई मतलब नहीं होगा।
धार्मिक सछ्वाव को बढ़वा मिलेगा
भाजपा प्रवक्ता ने जोर दिया कि यूसीसी एक आवश्यक सुधार है और यह सामाजिक परिवर्तन, महिला सशक्तीकरण पर सकारात्मक प्रभाव डालेगा तथा देश को न्यायसंगत न्याय को मजबूत करते हुए एक परिपक्व लोकतंत्र में बदल देगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद, मोदी यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि इस ऐतिहासिक राष्ट्रीय सुधार से गरीबों, पीड़तिं, महिलाओं, परिवारों को लाभ होगा और सामाजिक सशक्तिकरण और धार्मिक सछ्वाव को बढ़वा मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 + two =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।