तेलंगाना : आदिवासियों का हमला, वन विभाग के 2 कर्मचारी घायल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

तेलंगाना : आदिवासियों का हमला, वन विभाग के 2 कर्मचारी घायल

सत्तारूढ़ टीआरएस विधायक कोनेरू कोनप्पा के भाई कृष्णा इस समूह का कथित तौर पर नेतृत्व कर रहे थे।

हैदराबाद  : तेलंगाना में एक गांव में एक कथित आदिवासी समूह के हमले में वन विभाग के दो कर्मचारी घायल हो गए। राज्य में इससे पहले वन विभाग की एक महिला अधिकारी भी एक बर्बर हमले में घायल हो गई थीं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि भद्राद्री-कोठागुडेम जिले के तिम्मपेट गांव में सोमवार की रात वन विभाग के दो कर्मचारियों पर तब हमला किया गया जब उन्होंने विभाग की जमीन को जोते जाने पर आपत्ति जताई। 
उन्होंने कहा कि घायल कर्मचारियों को स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ताजा घटना से पहले रविवार को लोगों के एक समूह ने वन रेंज अधिकारी सी अनिता पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। सत्तारूढ़ टीआरएस विधायक कोनेरू कोनप्पा के भाई कृष्णा इस समूह का कथित तौर पर नेतृत्व कर रहे थे। वन अधिकारी पर हमले का मुद्दा संसद में भी उठा। 
घायल महिला अधिकारी एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। उन पर बांस के डंडों से हमला किया गया था। 
उन्होंने कल कहा था कि इस तरह कोई जानवरों को भी नहीं मारता। पुलिस सूत्रों ने कहा कि ताजा हमला आदिवासियों के समूह ने किया। इस संबंध में 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।