आंध्र प्रदेश : TDP संस्थापक के बेटे हरिकृष्णा की सड़क दुर्घटना में मौत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आंध्र प्रदेश : TDP संस्थापक के बेटे हरिकृष्णा की सड़क दुर्घटना में मौत

हरिकृष्ण के साथ एक कार में दो लोग सवार थे। कार अन्नेपार्थी के पास एक अन्य वाहन को

हैदराबाद : तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के संस्थापक एनटीआर के बेटे और अभिनेता-राजनेता एन.हरिकृष्णा की बुधवार सुबह एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। यह दुर्घटना तेलंगाना के नालगोंडा जिले में बुधवार सुबह हई। चिकित्सकों ने हरिकृष्णा के निधन की जानकारी दी। वह 61 साल के थे।

हरिकृष्ण के साथ एक कार में दो लोग सवार थे। कार अन्नेपार्थी के पास एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश कर रही थी, तभी यह पलट गई। पलटने के बाद कार डिवाइजर से जा टकराई और इसके बाद दूसरी ओर से आ रहे एक अन्य वाहन के साथ टकरा गई।

आंध्र प्रदेश के वाडारेवू में बंदरगाह बनाने का प्रस्ताव : नितिन गडकरी

इस दुर्घटना में हरिकृष्णा गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें नार्केटपल्ली के पास कामिनेनी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। तेदेपा के संस्थापक और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन.टी. रामा राव के बेटे हरिकृष्ण एक शादी में शामिल होने के लिए आंध्र प्रदेश के नल्लोर जिले जा रहे थे। हरिकृष्ण तेदेपा पोलित ब्यूरो के सदस्य और तेदेपा अध्यक्ष तथा आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन.चंद्रबाबू नायडू के रिश्तेदार थे।

बता दें कि हरिकृष्ण की दो पत्नियां लक्ष्मी और शालिनी हैं। उनके दो बेटे जूनियर एनटीआर और कल्याण राम और एक बेटी सुहासिनी है। उनके सबसे बड़े बेटे जानकी राम की भी 2014 में इसी जिले में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।