Tamil Nadu : राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति ने राज्य सरकार की योजनाओं को सराहा - CM Stalin - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Tamil Nadu : राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति ने राज्य सरकार की योजनाओं को सराहा – CM Stalin

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने बुधवार को कहा कि देश के विभिन्न राज्य द्रमुक सरकार की

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने बुधवार को कहा कि देश के विभिन्न राज्य द्रमुक सरकार की विकास योजनाओं की नकल करने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन राज्य के कुछ राजनीतिक दल यह दावा कर सरकार की आलोचना कर रहे हैं कि उसने चुनाव में पार्टी द्वारा किये गए वादे पूरे नहीं किये।एक कार्यक्रम में बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए स्टालिन ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से दिल्ली में हुई मुलाकात के दौरान उन्होंने तमिलनाडु में लागू योजनाओं और विकास की सराहना की जिसे सुनकर उन्हें गर्व हुआ।
मुख्यमंत्री ने अन्य दलों पर साधा निशाना 
मुख्य विपक्षी दल अन्नाद्रमुक का परोक्ष रूप से हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में कुछ पार्टियां ऐसी हैं जो हमेशा उन योजनाओं की आलोचना करती हैं जिन्हें दूसरे राज्यों के लोगों द्वारा अपनाया और सराहा जाता है। उन्होंने कहा कि यह और कुछ नहीं बल्कि उस पार्टी के लोगों की खीझ है जो अपनी आंतरिक समस्याओं से जूझ रही है।उक्त कार्यक्रम में एक लाख से ज्यादा लाभार्थियों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला और मुख्यमंत्री ने 663 करोड़ रुपये की लागत वाली 748 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इसके अलावा उन्होंने 272 करोड़ रुपये की लागत से पूरी हो चुकी 229 योजनाओं की शुरुआत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।