तमिलनाडु : मौसम विभाग का दावा, कई दिनों से जारी भारी बारिश में आएगी कमी

देश के दक्षिण राज्य तमिलनाडु में भारी बारिश का दौर अभी भी जारी है। भारतीय मौसम विज्ञान मौसम

देश के दक्षिण राज्य तमिलनाडु में भारी बारिश का दौर अभी भी जारी है। भारतीय मौसम विज्ञान मौसम विभाग ने कहा है कि, सोमवार को बारिश दक्षिण तमिलनाडु में स्थानांतरित हो जाएगी और मंगलवार तक दक्षिणी जिलों में बारिश होगी तथा इसकी तीव्रती में कमी आएगी। विभाग ने कहा है कि, चेन्नई और अन्य तटीय जिलों में मध्यम बारिश होगी तथा निचले स्तर में कोमोरिन क्षेत्र और उससे सटे श्रीलंका तट पर चक्रवाती परिसंचरण अरब सागर में आगे बढ़ सकता है और उभर सकता है
बारिश से हुए नुकसान का आकलन कर रही है सरकार 
मौसम विभाग के अुनसार, बारिश की तीव्रता 29 नवंबर से कम हो जाएगी और दक्षिणी और उत्तरी हिस्सों में ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। इस बीच, राज्य के राजस्व एवं आपदा मंत्री के.के.एस.एस.आर. रामचंद्रन ने कहा कि, राज्य सरकार पिछले दस दिनों के दौरान हुई बारिश में हुए नुकसान का आकलन कर रही है और इस संबंध में मुख्यमंत्री को रिपोर्ट पेश करेगी। उन्होंने कहा कि, राज्य सरकार विशेष रूप से राजस्व विभाग हाल की बारिश में हुए नुकसान का जायजा ले रहा है और केंद्रीय सहायता के लिए मुख्यमंत्री को एक नया प्रस्ताव दे रहा है।
इन स्थानों पर होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार कन्याकुमारी, तिरुनेलवेली, थूथुकुडी और रामनाथपुरम सहित दक्षिणी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होगी। रविवार को मीनांबक्कम, पश्चिम तांबरम, एन्नोर, विल्लीवक्कम, तारामणि, चेंबरमबकम, सत्यभामा विश्वविद्यालय और एमआरसी नगर और नुंगमबक्कम में भारी बारिश हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।